देवरिया (प्रकाश वेग)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय के देवरिया आगमन पर टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ऋषभ पाण्डेय ने अभिवादन स्वीकार करते हुए छात्रों का आभार जताया और संगठन की वर्तमान स्थिति व भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की छात्र इकाई है और इसे जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की मांग है। जिले के महाविद्यालयों में संगठन के पदाधिकारियों को छात्रों से सीधा जुड़ाव बनाने और संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया। इस दौरान पम्पलेट के माध्यम से अभियान के उद्देश्य, कार्यशैली और लक्ष्य की जानकारी दी गई तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में रवि पाण्डेय, धन्नजय यादव, संदीप यादव, विख्यात भट्ट, दुर्गेश निषाद, अमित गुप्ता, रवि यादव सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
