दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हमने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है। उन्होंने बताया, ‘प्रधानमंत्री आवास के आसपास (दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 पहले से लागू है और किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को पीएम आवास का घेराव करने की योजना का ऐलान किया था।
