click this icon for latest updates
Updated: March 29, 2024 1:14 PM IST
By Nandan Singh
Gautam Budh Nagar Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. यूपी का गौतम बुद्ध नगर संसदीय सीट भी राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जाता है. इस सीट पर दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. बीजेपी ने लगातार चौथी बार गौतम बुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा को मैदान में उतारा है. महेश शर्मा लगातार दो बार से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं. अब तक इस सीट पर तीन बार लोकसभा चुनाव हुए हैं जिसमें दो बार बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी मारी है. इस तरह से इसे बीजेपी का गढ़ भी माना जा रहा है. गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट साल 2009 में बनी थी. इस संसदीय सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें भी आती हैं. इस सीट की खास बात यह भी है कि यह बसपा सुप्रीमो मायावती का गृह जनपद भी है.
गौतम बुद्ध नगर को पहले नोएडा ही कहा जाता था. साल 2009 में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट का गठन हुआ था. इस सीट पर पहली बार 2009 में ही चुनाव हुअ थे. इस चुनाव में बसपा के कैंडिडेट सुरेंद्र सिंह नागर की जीत हुई थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा को मात दी थी. महेश शर्मा साल 2009 में दूसरे पायदान पर रहे थे. इस सीट का इतिहास महज तीन लोकसभा चुनावों का ही है. जिसमें दो बार बीजेपी तो एक बार बसपा ने बाजी मारी है.
बीजेपी ने साल 2009 के बाद 2014 के चुनावों में भी इस सीट पर महेश शर्मा को ही मैदान में उतारा था. पहली बार हार का मुंह देखने वाले महेश शर्मा ने दूसरी बार में जीत हासिल कर ली. उन्होंने यह चुनाव 2 लाख 80 हजार 212 वोटों से जीता था. 2014 में सपा ने नरेंद्र भाटी पर दाव खेला था, जबकि बसपा ने सतीश कुमार को मैदान में उतारा था. बीजेपी के महेश शर्मा को 5 लाख 99 हजार 702 वोट मिले थे. बात करें 2019 लोकसभा चुनाव की तो बीजेपी ने तीसरी बार डॉ. महेश शर्मा को इस सीट से उतारा था. उन्होंने प्रचंड जीत हासिल कर बीएसपी और कांग्रेस उम्मीदवारों को धूल चटा दी थी. महेश शर्मा ने 3 लाख 36 हजार 922 वोट से इस सीट पर जीत हासिल की थी. उन्हें 8 लाख 30 हजार 812 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर बीएसपी के सतवीर रहे थे जिन्हें 4 लाख 93 हजार 890 वोट प्राप्त हुए थे. कांग्रेस कैंडिडेट अरविंद कुमार को महज 42 हजार 77 वोटों से संतोष करना पड़ा था.

भारतीय जनता पार्टी ने लगातार चौथी बार डॉ. महेश शर्मा को ही गौतम बुद्ध नगर सीट से मैदान में उतारा है. उन्होंने 2014 और 2019 में इस सीट पर जीत हासिल की थी. इस बार बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि महेश शर्मा जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हो जाएंगे. बात करें समाजवादी पार्टी की तो उन्होंने फिर से अपना कैंडिडेट बदल दिया है. उन्होंने डॉ. महेंद्र नागर को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले उन्होंने युवा नेता राहुल अवाना को उम्मीदवार बनाया था. वहीं बसपा ने राजेंद्रे सिंह सोलंकी पर अपना दाव खेला है. अब देखना है बीजेपी के महेश शर्मा को अपने विरोधियों से कितना टक्कर मिल पाती है.
गौतम बुद्ध नगर सीट पर जातीगत समीकरण भी काफी अहम मानी जाती है. ठाकुर, ब्राह्मण, गुर्जर के साथ-साथ मुस्लिम वोटर्स की इस संसदीय क्षेत्र में अच्छी खासी संख्या है. इन्हीं जातियों के मतदाता यहां से चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट की किस्मत तय करते हैं. गौतम बुद्ध नगर सीट पर करीब 26,11331 लाख वोटर्स हैं. नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में करीब 1830964 लाख वोटर्स हैं. बता दें कि देश में 543 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग सात चरणों में होगी. 19 अप्रैस से एक जून तक मतदान चलेगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Gautam Budh Nagar Lok Sabha Election 2024: क्या गौतम बुद्ध नगर में जीत ही हैट्रिक लगाएगी BJP? समझे सियासी गणित…
Mukhtar Ansari Death News Live: बांदा अस्पताल में मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम खत्म, बेटे उमर अंसारी को सौंपा जाएगा शव
Liquor Policy Case: AAP का ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ कैंपेन शुरू, CM की पत्नी ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा प्रत्याशियों के लिए चाय और समोसे का रेट तय, जानें- क्या है आपके क्षेत्र में खर्च करने की लिमिट?
Mukhtar Ansari Dies: मुख्तार अंसारी के आखिरी फोन कॉल का ऑडियो आया सामने- सुनिये परिवार से क्या हुई थी बात
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
