Taarak Mehta…से भी पुराना है जेठालाल और बबीता जी का साथ, पहले भी पर्दे पर दिखी केमिस्ट्री, IMDb पर तगड़ी रेटिंग

Taarak Mehta...
Spread the love

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 2008 में अपने सफर की शुरुआत की और भारतीय टेलीविजन में एक मील का पत्थर बन गया। यह शो हंसी, मनोरंजन और यादगार किरदारों से भरा हुआ है, जो गोकुलधाम सोसाइटी के रोजमर्रा के जीवन की कहानियों के जरिए दर्शकों को बांधता है। यह न केवल हल्के-फुल्के मजेदार पलों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसमें समाजिक मुद्दों और जीवन की सीखों को भी सहज और हास्यपूर्ण तरीके से पेश किया जाता है। यही वजह है कि यह शो भारतीय पॉप कल्चर का एक अहम हिस्सा बन गया है और कई सालों से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाए हुए है।

बबीता का कैसा जेठा संग रिश्ता?

शो के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा किरदारों में से एक है जेठालाल। इस भूमिका को निभाने वाले दिलीप जोशी ने इसे अपने शानदार अभिनय से बेहद जीवंत बना दिया है। जेठालाल का मासूमियत और हल्की-सी नादानी से भरा व्यक्तित्व दर्शकों को हमेशा हंसाता है। वहीं बबीता अय्यर का किरदार, जिसे मुनमुन दत्ता निभाती हैं, शो में जेठालाल के लिए मनोरंजक फ्लर्टिंग का माध्यम बनता है। उनकी मासूम कोशिशें और हास्यपूर्ण संवाद दर्शकों के लिए हमेशा मनोरंजन का कारण बनते हैं, भले ही बबीता शादीशुदा हो। बता दें, दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी शानदार है। दोनों के बीच अच्छा तालमेल है और बतौर सीनियर जेठालाल मुनमुन को सीन करने में काफी सहियोग करते हैं। हालिया रणवीर अल्लहबादिया पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि दिलीप जोशी ने उनकी जर्नी देखी है और वो उनके काम की तारीफ भी करते रहते हैं। वो जब साथ बैठते हैं तो एक्टर उनके बारे में अच्छी बातें कहते हैं।

पहले इस शो में साथ किया काम

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि दिलीप और मुनमुन ने इससे पहले भी साथ काम किया था। 2004 में जी टीवी पर प्रसारित सिटकॉम ‘हम सब बाराती’ में दोनों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में दिलीप ने नत्थू मेहता का किरदार निभाया था, जबकि मुनमुन ने मीठी की भूमिका निभाई थी। यह शो 79 एपिसोड तक चला और एक ऐसे परिवार पर आधारित था, जो शादी की तैयारियों में माहिर था। इस शो में टीकू तलसानिया भी थे और यह हल्के-फुल्के कॉमिक पलों और पारिवारिक ड्रामे के लिए जाना जाता था। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिलीप ने मुनमुन को बबीता अय्यर के रोल के लिए रिकमेंड किया था। सम्मान और सीनियरिटी के तौर पर मुनमुन उन्हें सेट पर हमेशा ‘सर’ कहकर बुलाती हैं। उनके बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शो के दर्शकों का पसंदीदा हिस्सा बन गई है, जो हर एपिसोड को और भी मजेदार और यादगार बनाती है।

शो को काफी पसंद करते हैं लोग

इस शो में कई टैलेंटेड कलाकार शामिल हैं। दिलीप जोशी जेठालाल के रूप में, वहीं दिशा वकानी दया के रूप में नजर आया करती थी जो अब शो का हिस्सा नहीं हैं। दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद बबीता जी और जेठालाल का काफी ट्रैक देखने को मिलता है। शो की कहानी आज भी उतनी ही दिलचस्पी से देखी जाती है जितनी सालों पहले देखी जाती थी। ये शो टीआरपी लिस्ट में भी बना रहता है।

Previous post महिला आयोग कि उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते में दरार, पहले प्यार, फिर शादी और अब तलाक की नौबत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक विवाहिता ने अपने पति की जीभ चाकू से काटकर अलग कर दी है। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित युवक को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ के रेफर कर दिया। युवक बोलने की स्थिति में नहीं है। आज सुबह घटना का पता चलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी लग गई। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से। क्या है पूरा मामला? मोदीनगर के संजयपुरी निवासी विपिन 2025 में मेरठ के मलियाना निवासी ईशा के साथ हुई थी। परिवार में युवक और उसकी पत्नी के अलावा मां गीता देवी हैं। युवक मोदीनगर में एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है। मां गीता ने बताया कि "सोमवार रात बेटे विपिन की पत्नी ईशा ने खाना बनाया। मैं खाना खाकर अपने कमरे में चली गई, जबकि बेटा और उसकी बहू ऊपर के कमरे में थे। इस बीच दोनों में खाना बनाने को लेकर झगड़ा होने लगा। रात के 11 बजे के बाद यह विवाद हुआ। इसके बाद ईशा विपिन से लड़ने लगी। मैंने सोचा कि बेटा और बहू हैं आपस में निपट जाएगा। रात के करीब 1 बजे पत्नी ने रसोई से चाकू लाकर पति विपिन की जीभ काट दी। जीभ को बेड पर ही फेंक दिया।" विपिन रोते हुए मां के पास पहुंचा पीड़ित की मां ने बताया- "विपिन रोते हुए मां के पास पहुंचा, मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को जगाया। पहले युवक को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया, उसके बाद डॉक्टरों ने मेरठ के सुभारती में रेफर कर दिया। युवक बोल नहीं पा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही कुछ आगे की स्थिति बताई जा सकती है। युवक की कटी हुई जीभ भी परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे।" पुलिस ने क्या बताया? आज मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो भीड़ लग गई। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घटना के बाद विपिन की पत्नी ईशा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। भीड़ ने बाहर निकालकर उसे खूब मारा पीटा। ईशा के मायके पक्ष के एक व्यक्ति को भी खूब पीटा गया है। इस मामले में SHO मोदीनगर आनंद प्रकाश का कहना कि पुलिस तहरीर मिलने पर उसी आधार पर कार्रवाई करेगी। (रिपोर्ट: जुबैर अख्तर) Next post पत्नी ने चाकू से काटकर अलग कर दी पति की जीभ, बीते साल हुई थी शादी, यूपी से आया हैरान करने वाला मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *