यूपी में आज फिर होगी बारिश
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आज फिर से तूफान का अलर्ट है. यही नहीं गरज चमक के साथ आज भी यूपी के कई जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. यह हवाएं बेहद धूल भरी होंगी.
मौसम दोपहर बाद बिगड़ने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ में गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही लखनऊ में ठंडी हवाएं चलेंगी. तूफान का असर रहेगा और बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान आज पूरी तरह से स्थिर रहेगा.
आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
बरेली से लेकर इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम रहेगा ऐसा
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
अजय देवगन की वो फिल्म, लीड हीरो को तपती रेत पर लेटकर करनी पड़ी थी शूटिंग, 1 गाने ने जीत लिया था आशिकों का दिल
अदिति राव हैदरी के पहले पति कौन हैं? टॉप एक्ट्रेस के बन चुके हैं दामाद, रानी मुखर्जी संग की थी करियर की शुरुआत
साइको लवर या ग्रे शेड जैसा रोल चाहती हैं कृति सेनन, फिल्म प्रमोशन पर इंदौर पहुंची एक्ट्रेस, देखें PHOTOS
IPL 2024 : आईपीएल में इस बार लगेगा बॉलीवुड के सितारों का भी तड़का, देखें कौन-कौन आ रहा है लखनऊ
FY24 में निफ्टी 50 के इन 5 शेयरों में जिसने लगाया पैसा उसकी हुई बल्ले-बल्ले, रिटर्न देख आप भी लेंगे खरीद
10 करोड़ खर्चकर मेकर्स ने बनाई ऐसी फिल्म, पैसों की बारिश में डूब गया था बॉक्स ऑफिस, अमिताभ-सलमान का बजा था डंका
कमाल की औषधि है यह पौधा, हर दर्द को कर देता है छूमंतर, घाव के लिए भी रामबाण
गर्मी में पार्ट टाइम बिजनेस का धमाकेदार प्लान, यहां मिल रही Electronics Item ठीक करने की ट्रेनिंग
Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' के पास कितनी है दौलत, सालों नहीं की फिल्म, फिर भी कमाते हैं करोड़ों
