दिल्‍ली मेट्रो रिपब्लिक डे सर्विस: सुबह 3 बजे से चलने लगेंगी ट्रेनें, पास है टिकट तो कैसे पहुंचेंगे इंडिया गेट?

दिल्‍ली मेट्रो रिपब्लिक डे सर्विस: सुबह 3 बजे से चलने लगेंगी ट्रेनें, पास है टिकट तो कैसे पहुंचेंगे इंडिया गेट?
Spread the love
Delhi Metro Republic Day Service: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी में होने वाले भव्य समारोहों में लोगों की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने विशेष यातायात व्यवस्था की घोषणा की है. इसके तहत 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय से पहले सुबह 3:00 बजे से शुरू होंगी.
DMRC के अनुसार, सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनों का ऑपरेशन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में यात्रियों को कर्तव्य पथ और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके. इसके बाद पूरे दिन नियमित समय-सारणी के अनुसार मेट्रो सेवाएं संचालित होती रहेंगी. यह व्यवस्था खास तौर पर उन नागरिकों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगी जो परेड और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तड़के यात्रा करते हैं.

पार्किंग सेवा रहेगी उपलब्‍ध

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और शुरुआती सेवाओं का लाभ उठाएं, जिससे अंतिम समय की असुविधा से बचा जा सके. साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी, जिससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी. हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कुछ मेट्रो स्टेशनों के चुनिंदा प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद रहेंगे. DMRC के मुताबिक, 23 और 26 जनवरी को सुबह 3:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, उद्योग भवन, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ स्टेशनों पर कुछ गेट्स पर आवाजाही सीमित रहेगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
मुंबई मेयर चुनाव में नया मोड़, Previous post मुंबई मेयर चुनाव में नया मोड़, फडणवीस सरकार का एक कदम और बदल गया पूरा खेल, उद्धव ठाकरे का प्लान फेल
Next post यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान 146 वाहनों का ई-चालान, 10 वाहन सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *