बैग में दो बम है… SLPC से फ्रस्‍टेट पैसेंजर के बिगड़े बोल, बेंगलुरु एयरपोर्ट से टांग कर ले गई पुलिस

बैग में दो बम है... SLPC से फ्रस्‍टेट पैसेंजर के बिगड़े बोल, बेंगलुरु एयरपोर्ट से टांग कर ले गई पुलिस
Spread the love
Airport News: सेकेंडरी लैडर प्‍वाइंट चेकिंग (एसएलपीसी) से फ्रस्‍टेट हुए एक पैसेंजर के बोल कुछ इस कदर बिगड़े कि बात एयरपोर्ट सिक्‍योरिटी एजेंसी से होते हुए स्‍थानीय पुलिस तक पहुंच गई. आखिर में, नतीजा यह हुआ कि पुलिस इस पैसेंजर को टांग एयरपोर्ट से टांग कर ले गई और सलाखों के पीछे फेंक दिया. इस पैसेंजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, यह मामला बेंगलुरु में केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है. 28 जनवरी को अबू अकील अजहर चाड नाम का 52 वर्षीय पैसेंजर अहमदाबाद जाने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचा था. प्री-इंबार्केशन सिक्‍योरिटी चेक की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने अकील अहजर फ्लाइट के लिए निर्धारित बोर्डिंग गेट नंबर 30 पर पहुंच गए. गेट पर पहुंचने पर उन्‍होंने देखा कि पैसेंजर्स की लंबी लाइन लगी है.
Previous post शत-प्रतिशत खिलाई जाए कृमिनाशक दवा : सीएमओ
ट्रेड डील हुई भारत और यूरोपीय संघ में, रोने लगा पाकिस्‍तान, इधर हुआ समझौते का ऐलान, उधर यूरोप पहुंच गया पड़ोसी Next post ट्रेड डील हुई भारत और यूरोपीय संघ में, रोने लगा पाकिस्‍तान, इधर हुआ समझौते का ऐलान, उधर यूरोप पहुंच गया पड़ोसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *