टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर पाकिस्तानी टीम के कप्तान क्या बोले

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर पाकिस्तानी टीम के कप्तान क्या बोले
Spread the love

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा ने कहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने का फ़ैसला पाकिस्तानी क्रिकेटरों का नहीं है.

पाकिस्तान ने घोषणा की है कि उसकी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी.

भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है.

पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा है, “इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.”

लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सलमान अली आगा से भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर सवाल किया गया.

इस पर उन्होंने कहा, “वो हमारा डिसीज़न नहीं है, उसमें हम कुछ कर नहीं सकते. जो हमारी सरकार, हमारे चेयरमैन जो हमें बोलेंगे, हमें वही करना है. वो जैसा कहेंगे, हम करेंगे.”

ख़ामेनेई की 'क्षेत्रीय युद्ध' की चेतावनी पर क्या बोले ट्रंप? Previous post ख़ामेनेई की ‘क्षेत्रीय युद्ध’ की चेतावनी पर क्या बोले ट्रंप?
करोड़ों के मुनाफे का लालच, लाखों का गबन! मुंबई में NBFC का झांसा देकर 14 करोड़ की ठगी Next post करोड़ों के मुनाफे का लालच, लाखों का गबन! मुंबई में NBFC का झांसा देकर 14 करोड़ की ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *