ख़ामेनेई की ‘क्षेत्रीय युद्ध’ की चेतावनी पर क्या बोले ट्रंप?

ख़ामेनेई की 'क्षेत्रीय युद्ध' की चेतावनी पर क्या बोले ट्रंप?
Spread the love

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की ‘क्षेत्रीय युद्ध’ की चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी है.

मार-ए-लागो में प्रेस से बातचीत में ट्रंप से ख़ामेनेई के उस बयान पर जवाब मांगा गया था, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो इससे ‘क्षेत्रीय युद्ध’ छिड़ सकता है.

इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “बिल्कुल, वह यही कहेंगे. लेकिन हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े, सबसे शक्तिशाली जहाज़ वहां हैं.”

उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि बहुत जल्द, कुछ ही दिनों में हम कोई डील कर लेंगे. अगर हम डील नहीं करते हैं, तो हमें पता चल जाएगा कि वह सही हैं या नहीं.”

संजय राउत बोले- अजित पवार की मौत रहस्यमय, कुछ तो हुआ है पर्दे के पीछे Previous post संजय राउत बोले- अजित पवार की मौत रहस्यमय, कुछ तो हुआ है पर्दे के पीछे
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर पाकिस्तानी टीम के कप्तान क्या बोले Next post टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर पाकिस्तानी टीम के कप्तान क्या बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *