BJP नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, आनन-फानन में लिया गया ये फैसला

BJP नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, आनन-फानन में लिया गया ये फैसला
Spread the love

संभाजीनगर: अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद महाराष्ट्र के बाकी नेता भी हवाई यात्रा करने में सतर्कता बरत रहे हैं। ताजा मामला बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे से जुड़ा सामने आया है। पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पंकजा ने कुछ देर के लिए हेलिकॉप्टर से यात्रा को टाला। बाद में ये जानकारी सामने आई कि वह दूसरे हेलिकॉप्टर से मीटिंग में शामिल होंगी।

कहां जाने वाली थीं पंकजा?

पंकजा मुंडे संभाजीनगर से लातूर के लिए हेलिकॉप्टर से जाने वाली थीं। उन्हें जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए यहां जाना था। लेकिन पायलट ने पहले ही तकनीकी खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद पंकजा ने अपनी यात्रा टाल दी। बाद में ये तय हुआ कि वह दूसरे हेलिकॉप्टर से मीटिंग में शामिल होंगी।

बता दें कि अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में निधन के बाद सभी नेता हवाई यात्रा में सतर्कता बरत रहे हैं।

हालही में प्लेन क्रैश में हुआ था अजित पवार का निधन

गौरतलब है कि हालही में एनसीपी नेता अजित पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से सभी नेता हवाई यात्रा करने से पहले अलर्ड मोड अपना रहे हैं।

अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे और बारामती में सभा को संबोधित करने के लिए मुंबई से सुबह के वक्त ही निकले थे। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है।

अजित पवार से पहले एयर इंडिया के विमान क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो चुकी है। ये हादसा 12 जून 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुआ था। Air India Flight 171 इस हादसे में पूरी तरह नष्ट हो गई थी।

इससे पहले भारत के पहले ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ जनरल बिपिन रावत की साल 2021 में तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17V5 हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। गौरतलब है प्लेन क्रैश में विमान सवार लोगों के बचने की संभावना बहुत कम होती है।

 

बिहार का आदमी कैसे समझेगा? CJI ने आगे कहा कि आप यहां सर्विस देने के लिए हैं, डेटा इकट्ठा कर शेयर करने के लिए नहीं. कभी‑कभी हमें भी आपकी पॉलिसी समझने में दिक्कत होती है- तो बिहार के ग्रामीण हिस्सों में रहने वाले लोग क्या समझेंगे? CJI ने स्पष्ट किया कि अदालत यूज़र्स की निजता (Privacy) और सूचित सहमति (Informed Consent) पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेगी. डेटा‑विज्ञापन पर अदालत की चिंता: ‘दवा पूछते ही दवाओं के विज्ञापन आ जाते हैं' सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने एक व्यक्तिगत उदाहरण देते हुए कहा, 'डॉक्टर व्हाट्सऐप पर तीन दवाइयां भेजते हैं और पांच मिनट के भीतर उसी दवा से जुड़े विज्ञापनों की बाढ़ आ जाती है.' यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भी गंभीर चिंता जताई इस मामले पर सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भी गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि DPDP Act सिर्फ प्राइवेसी की बात करता है, लेकिन हम यहां यूज़र्स की बिहेवियरल टेंडेंसीज को लेकर चिंतित हैं. आप लोगों के डिजिटल फुटप्रिंट का इस्तेमाल ऑनलाइन विज्ञापन के लिए कर रहे हैं. दुनिया भर में ऐसी कंपनियों पर गहन और इनोवेटिव निगरानी की ज़रूरत है. व्हाट्सऐप का पक्ष व्हाट्सऐप के वकील ने अदालत को बताया कि कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अन्य देशों के अनुरूप कर दिया है. इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया. केस को तीन‑जजों की बेंच के सामने सुनवाई के लिए भेजने का आदेश दिया. जुर्माना और कानूनी लड़ाई दरअसल CCI ने नवंबर 2024 में व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन मानते हुए ₹213 करोड़ का जुर्माना लगाया था. आरोप लगा कि व्हाट्सऐप ने डॉमिनेंट पोज़िशन का दुरुपयोग किया और यूज़र्स को नई पॉलिसी स्वीकार करने के लिए मजबूर किया. NCLAT (जनवरी 2025) ने ‘डॉमिनेंस दुरुपयोग' वाला निष्कर्ष तो हटाया, लेकिन 213 करोड़ का जुर्माना बरकरार रखा. इसी विरोधाभास को चुनौती देते हुए मेटा सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. Previous post आपकी पॉलिसी गुमराह करने वाली, हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा…’ WhatsApp को SC की फटकार
उत्तराखंड: 30 यात्रियों से भरी बस गहरी खाईं में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Next post उत्तराखंड: 30 यात्रियों से भरी बस गहरी खाईं में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *