Feedback
देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव में शनिवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से महिला और तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जिससे घर में आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
पुलिस ने बताया कि डुमरी गांव स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, जिसमें पता चला कि इस हादसे में महिला और उनके तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान 11 वर्षीय आंचल, 12 वर्षीय कुंदन, 11 महीने की मासूम तृप्ति और 40 वर्षीय आरती गुप्ता के रूप में हुई है.
शुरुआती जांच में पता चला कि महिला गैस पर कुछ काम कर रही थीं. इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया, जिससे आग पूरे घर में फैल गई. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जिसने सैंपल लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
