UP Weather Update : आगरा में आफत की ओलावृष्टि…15 मिनट तक गिरे ओले! फसलों को हुआ भारी नुकसान – News18 हिंदी

Spread the love

हरिकांत शर्मा/आगरा : उत्तर प्रदेश में मौसम हर 24 घंटे में बदल रहा है. कभी तेज गर्मी और गर्म हवाएं चल रही हैं तो कभी ठंडी हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. आगरा में मौसम ने अचानक से करवट ली है. जहां पिछले दिन आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा था. आगरा के देहात क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी. ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आगरा के आसपास के गांवों में लगभग 100-100 ग्राम के ओले गिरे हैं.
यूपी में शुक्रवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में मौसम परिवर्तन हुआ. आगरा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि हुई. आगरा में बिना बरसात के ओले पड़े हैं. आगरा के आसपास के गांवों में 100 से 120 ग्राम के ओले पड़े हैं .जिनका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.
फसलों के नुकसान की आशंका
बिना मौसम के आगरा के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है. आगरा जिले में तेज हवाएं चलीं. जिससे चारों ओर धुंध ही धुंध छा गई. इसके बाद ताबड़तोड़ ओले गिरे. सैंया कस्बा और आसपास के क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक ओले गिरे. जिससे सड़क और खेतों में ओले की सफेद चादर बिछ गई . देहात में आलू की फसल खुद रही है तो वहीं सरसों को भी नुकसान है. गेहूं की फसल को भी नुकसान की आशंका है. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी. कहीं कहीं पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.
.
Tags: Agra news, Bad weather, Local18, Uttar Pradesh News Hindi, Weather Update

दो भाईयों के बीच हुआ था भंयकर युद्ध, जीत के बाद बनाई गई थी यह शानदार मीनार 
5 एक्टर ने पर्दे पर हीरो बनकर जमाई धाक, अब विलेन बन छोड़ रहे अमिट छाप, 1 तो दे चुका है 500 करोड़ी फिल्म
PHOTOS : मच्छरों को दूर भगाना है तो दादी नानी के घरेलू नुस्खे अपनाएं, दूर तक नहीं आएंगे नजर 
Train alert : नहीं मिल पाया कंफर्म टिकट तो इस ट्रेन से चले जाएं दिल्ली, इन स्टेशनों पर है स्टॉपेज
PHOTOS : शीतला अष्टमी पर इन पकवानों का लगाएं भोग, प्रसन्न होंगी मां, सुख समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
Jhansi Top 5 Schools : ये हैं झांसी के टॉप 5 स्कूल, जानें फीस, एडमिशन प्रोसेस और खासियत
चाटते रह जाएंगे उंगलिया, अगर खा ली गुप्ता की कचौड़ी, झटपट बनाकर परोसते हैं गरमा-गरम….!
75 बरस की अंगूरी बनी 'मां', इंदौर के कलाकारों ने बनाई है फिल्म, दे रही है यह संदेश
अगर OTT का नहीं सब्सक्रिप्शन, तो मुफ्त में देख डालिए ये 7 फिल्में-सीरीज, जेब से नहीं देना पड़ेगा 1 भी रुपया

source

Previous post LIVE: पूर्णिया के लिए अड़े पप्पू यादव, 2 अप्रैल को भरेंगे पर्चा; कांग्रेस ने RJD के लिए छोड़ी है सीट – Republic Bharat
Next post Mukhtar Ansari Death: मौत से पहले मुख्तार अंसारी की आखिरी कॉल… जानिए क्या-क्या कहा – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *