Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा की BJP सांसद के IPS पति का अचानक हुआ ट्रांसफर, चुनाव आयोग ने दिया बड़ा आदेश – Jansatta

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने सारी तैयारी कर ली है। आयोग पूरी तरह से यह कोशिश करता दिख रहा है कि देश में स्वतंत्र तौर पर चुनाव हों। ऐसे में आयोग लगातार उन अधिकारियों की भी ट्रांसफर पोस्टिंग कर रहा है, जिनके पास इतनी पावर है कि वे किसी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसी कड़ी में अब आईपीएस राजेश दुग्गल (IPS Rajesh Duggal) का भी तबादला किया गया है। राजेश दुग्गल को लेकर खास बात यह है कि वे हरियाणा से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल (Sunita Duggal) के पति हैं।
जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग (ECI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरुग्राम के जॉइंट कमिश्‍नर राजेश दुग्गल को पद से हटा दिया है। उन्‍हें तत्‍काल प्रभाव से काम छोड़कर चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्‍यालय में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से यह भी आदेश दिया गया है कि IPS राजेश दुग्‍गल को कोई चुनाव संबंधित काम नहीं सौंपा जाए।
गौरतलब है कि आईपीएस राजेश दुग्गल की पत्‍नी सुनीता दुग्गल हरियाणा के सिरसा से भाजपा सांसद हैं। चुनाव के दौरान किसी प्रकार का पक्षपात ना हो, इसी को ध्‍यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा सरकार ने गुरुवार को स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। राजेश दुग्गल जो गुरुग्राम के संयुक्त पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाल रहे थे, अब तत्काल प्रभाव से पंचकुला में पुलिस मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिस पर आपको भी नजर डालनी चाहिए।

source

Previous post Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: गांव में विकास ही कितना हुआ? इलाज के लिए भी जाना पड़ता दूर शहर.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Covid Battle: Modi reveals logic behind Thali Bajao, Diya Jalao projects – The Economic Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *