ईरान के साथ खुलकर आया रूस, पुतिन बोले- हमारा समर्थन अटूट… मोजतबा को बधाई

Spread the love

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष के बीच ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है। पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया नेता बनने पर बधाई भी दी और तेहरान को ‘अटूट समर्थन’ देने की बात दोहराई। पुतिन ने कहा कि रूस अपने ईरानी मित्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करता है और कठिन परिस्थितियों में भी ईरान के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता अली खामेनेई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ईरानी जनता को एकजुट करेंगे।

पुतिन ने कहा कि ऐसे समय में, जब ईरान सशस्त्र हमलों का सामना कर रहा है, इस पद पर नेतृत्व करना साहस और समर्पण की बड़ी परीक्षा होगी। इससे पहले पुतिन ने शुक्रवार देर रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्यों, राजनीतिक और सैन्य नेताओं तथा कई नागरिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसी बीच पुतिन ने यूक्रेन संकट को भड़काने के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया। सरकारी टीवी कार्यक्रम ‘मॉस्को, क्रेमलिन, पुतिन’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यूक्रेन में सत्ता परिवर्तन के लिए पश्चिमी देशों के समर्थन से ही यह संघर्ष शुरू हुआ। पुतिन के अनुसार, संकट की शुरुआत यूक्रेन में तख्तापलट के समर्थन, फिर क्रीमिया की घटनाओं और उसके बाद दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में हुए संघर्ष से हुई। उन्होंने कहा कि इसमें रूस की भूमिका नहीं थी, बल्कि यह पश्चिमी देशों की नीतियों का परिणाम है।

पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में प्रस्तावित शांति वार्ता का अगला दौर अनिश्चित बना हुआ है। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के नेतृत्व पर यूरोपीय देशों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि यह स्थिति ऐसी है, जहां एक छोटे समूह को संतुष्ट करने के लिए बड़े समूह को कदम उठाने पड़ते हैं।

पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रूसी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके सुख, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने प्रियजनों के साथ खुशहाल जीवन बिताएं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें।

Previous post टीम इंडिया के चैंपियन बनने में ‘जिम्बाब्वे फैक्टर’, वर्ल्ड कप में तीन बार दिखा ये गजब का संयोग
Next post यूपी में विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा फीस, योगी सरकार के सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *