‘From’ पसंद आई थी? तो नेटफ्लिक्स की ये हॉरर सीरीज भी लगेगी अच्छी, 8 से ज्यादा है इसकी IMDb रेटिंग

Spread the love

इस सीरीज का नाम ‘द वॉकिंग डेड’ है। कहानी शुरू होती है रिक ग्रिम्स से, जो कोमा से जागने के बाद ये देखकर दंग रह जाता है कि पूरी दुनिया लाशों से भर चुकी है। वह अपने परिवार को ढूंढने की कोशिश करता है और धीरे-धीरे एक सर्वाइवर ग्रुप का लीडर बन जाता है। यहां हर पल मौत का साया मंडराता है और कोई भी कभी भी सुरक्षित नहीं होता है।

ये सिर्फ एक जॉम्बी सीरीज नहीं है। इसमें वो सबकुछ है जो आपको ‘फ्रॉम’ में पसंद आया है।

1. ‘फ्रॉस’ में शेरिफ बॉयड स्टीवंस सबको सुरक्षित रखने की कोशिश करता है, वैसे ही यहां रिक ग्रिम्स लोगों को एकजुट रखता है।

2. ‘फ्रॉस’ की तरह यहां भी खतरा सिर्फ बाहर घूमने वाले मॉन्स्टर्स से नहीं है। असली डर तब पैदा होता है जब इंसान एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

3. ‘फ्रॉस’ की ही तरह इसमें भी एक छोटी-सी कम्युनिटी साथ मिलकर खेती करती है, नियम बनाती है और बाहरी दुनिया के खतरों से लड़ती है।

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.1 है। इस सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके 11 सीजन और कई सफल स्पिन-ऑफ आ चुके हैं, लेकिन फिर भी इसकी रेटिंग नीचे नहीं गई। ग्राफिक्स और मेकअप के मामले में यह शो आज भी हॉरर जॉनर का बेताज बादशाह माना जाता है।

अगर आप सस्पेंस, इमोशनल ड्रामा और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस वीकेंड ‘द वॉकिंग डेड’ को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।

Previous post IPL के वो बदकिस्मत दिग्गज, जिन्होंने 5000+ रन बनाने के बावजूद नहीं जीती ऑरेंज कैप; टॉप पर रोहित शर्मा
Next post BJP ने बंगाल में जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता से शुभेंदु अधिकारी की होगी सीधी फाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *