भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में आज शुक्रवार को कंपनियों ने इजाफा कर दिया है। देश में अब प्रीमियम पेट्रोल के लिए 2.09 रुपये से 2.35 रुपये अधिक भुगतान करने होंगे। बीपीसीएल, एचपीसीएल और IOCL ने कीमतों को बढ़ाया है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से नहीं की गई है। बता दें, बीपीसीएल स्पीड, एचपीसीएल पावर और आईओसीएल XP95 नाम से प्रीमियम तेल बेच रही हैं।
ईरान के साथ चल रहे युध्द की वजह से कच्चे तेल की कीमतों तेज इजाफा बीते कुछ दिनों के दौरान देखने को मिला है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इंडियन ऑयल के अनुसार आज सामान्य डीजल का रेट 87.67 रुपये, सामान्य पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये और पेट्रोल XP95 का रेट 101.89 रुपये और पेट्रोल XG का रेट 91.49 है।
प्रीमियम पेट्रोल और सामान्य पेट्रोल में ऑक्टेन नंबर का अंतर होगा। सामान्य तौर पर प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 91 या उससे अधिक रहता है। इसके अलावा कुछ अन्य एडिटिव्स भी होते हैं। जिनकी वजह से इंजन सरलता से चलता है। साथ इंजन में कोई कीचड़ नहीं जमता है। इससे इंजन का परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाता है। इसीलिए प्रीमियम पेट्रोल महंगा होता है।
ऑक्टेन नंबर फ्यूल का एंटी नॉकिंग (समय से पहले न जलने खासियत) को दर्शाता है। जितना अधिक ऑक्टेन नंबर रहेगा ईंजन के नॉकिंग की संभावना उतनी ही कम हो जाती है। बता दें, नॉकिंग का मतलब है कि ईंधन का समय से पहले जल जाना।
ईरान-इजरायल और अमेरिका युध्द के बीच हो रहे युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। क्रू़ड ऑयल का रेट लगातार बढ़ रहा है। युध्द शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा था। जोकि अब 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है।
इस युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से होने वाली सप्लाई ठप्प पड़ी है।
