IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स; रोहित शर्मा ने दूसरी बार लिस्ट में बनाई जगह

Spread the love

आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ। पहले दो मैचों में चारों टीमों ने 200-200 रनों का आंकड़ा पार किया। इस दौरान बल्लेबाजों ने छक्कों की भी खूब बरसात की। रविवार, 29 मार्च को मुंबई के राजा रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर आए। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर एमआई 6 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

यह रिकॉर्ड है एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का। रोहित शर्मा इन 6 छक्कों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 47 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरी बार अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। बता दें, हिटमैन के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज के नाम पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 54 सिक्स लगाए हैं।

क्रिकेट गेल के अलावा रोहित शर्मा ही आईपीएल में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ 50 या उससे अधिक सिक्स है। रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं।

Previous post पेट्रोल संकट के बीच अब इलाज भी महंगा, दवाइयों की कीमतों में उछाल के संकेत
Next post ट्रंप की हरकतों से डूबेगी US की लुटिया? इस देश में उठी अमेरिकी सैनिकों को निकालने की आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *