today LPG cylinder price: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आज क्या बढ़ गए हैं दाम? बुकिंग से पहले कर लें चेक

Spread the love

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार, 6 जून 2026 को कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। कीमतें पुराने स्तर पर बरकरार हैं। उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर है। 7 जून 2026 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट दो बार बढ़ा है। पहली बार मार्च के महीने में कीमतों में इजाफा हुआ था। तब 60 रुपये की बढ़ोतरी कंपनियों ने की थी। यानी मार्च से अबतक एलपीजी सिलेंडर का रेट 89 रुपये बढ़ चुका है।

29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर का रेट 979.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यूपी के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये के स्तर पर है।

भारत अपनी जरूरत का लगभग एलपीजी विदेशों से आयात करता है। ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ने का असर सीधा भारतीय कंपनियों पर पड़ रहा है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कहा था कि एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर औसतन 700 रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। मौजूदा समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कुल 1600 रुपये का खर्च आ रहा है।

सरकार ने पिछले दिनों में उज्जवला गैस को लेकर भी बड़ा बदलाव किया था। अब साल भर में सिर्फ 4 गैस सिलेंडर ही इस स्कीम के तहत मिलेंगे। बता दें, उज्जवला गैस सिलेंडर सामान्य एलपीजी सिलेंडर की तुलना में सस्ता रहता है।

Previous post ‘अभी तो जिंदगी शुरू हुई है’, विराट कोहली ने केन विलियमसन को भेजा खास मैसेज, दोस्ती की ‘अलग’ बात पर दिया जोर
Next post प्रवक्ता परीक्षा के दौरान डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *