Uttar Pradesh News Today: उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रुद्रपुर आ रहे हैं। रुद्रपुर में पीएम मोदी नैनीताल उधमसिंह नगर से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। Uttarakhand News Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने रैली के संयोजक की नियुक्ति के साथ ही सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी है। रुद्रपुर से प्रधानमंत्री मोदी नैनीताल और अल्मोड़ा की जनता को संदेश देंगे, साथ ही बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट के समर्थन में जनता से समर्थन मांगेंगे। नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में 5 रैलियां प्रस्तावित हैं, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर से करेंगे। यहां जानिए हर अपडेट:
