आडवाणी को भारत रत्न देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर देख पीएम मोदी पर भड़कीं लोक गायिका, बोलीं- ये बर्ताव ठीक नहीं – Jansatta

Spread the love

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के दिल्ली स्थित निवास स्थान पर सम्मानित किया। जिसकी तस्वीर सामने आते ही तमाम विपक्षी नेता और लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने नाराजगी जताई है।
दरअसल इसकी जो तस्वीर सामने आई है उसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी बैठे हैं और मुर्मू वहां पर खड़ी हैं। नेहा सिंह राठौर जो अक्सर भारतीय जनता पार्टी और इसके नेता पर निशाना साधती हैं, उन्होंने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया है।
तस्वीर को X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए नेहा सिंह ने लिखा, “भारत की राष्ट्रपति के साथ आपका ये बर्ताव ठीक नहीं है सर!आपसे सामान्य शिष्टाचार की बात करना भी मूर्खता है, पर संवैधानिक पदसोपान के हवाले से मैं ये बात जरूर कहूंगी कि राष्ट्रपति के खड़े होने पर प्रधानमंत्री को बैठे नहीं रहना चाहिए। देश का आदिवासी समाज और महिलाएं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को अपना आदर्श मानते हैं। आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं सर!”
भारत की राष्ट्रपति के साथ आपका ये बर्ताव ठीक नहीं है सर!

आपसे सामान्य शिष्टाचार की बात करना भी मूर्खता है;

पर संवैधानिक पदसोपान के हवाले से मैं ये बात ज़रूर कहूँगी कि राष्ट्रपति के खड़े होने पर प्रधानमंत्री को बैठे नहीं रहना चाहिए.

देश का आदिवासी समाज और महिलाएँ देश की… pic.twitter.com/5NGLIdwfgt
I
नेहा सिंह के ट्विटर पर तमाम लोगों ने उन्हें तस्वीर के पीछे की सच्चाई से रूबरू करवाने की कोशिश की है। लोगों ने वो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें द्रौपदी मुर्मू बैठी हैं। परशुराम मौर्या नाम के यूजर ने लिखा, “आखिर आप तो मूर्ख है ही इसलिए सभी को मूर्ख बनाने निकल पड़ी हैं ट्विटर पर। अगर फोटोशूट करवाना है तो उन्हें खड़ी होना ही था। फिर उसे भी बेइज्जती से जोड़ रही हैं आप। ये कैसी मूर्खता कर रही हैं आप। सिर्फ मोदी जी का विरोध करने के लिए?” तस्वीर के अलावा तमाम लोगों ने पूरा वीडियो भी शेयर किया है।
आपको बता दें कि नेहा सिंह राठौर पिछले कई दिनों से लगातार बीजेपी पर निशाना साधे हुए हैं। उन्हें इस बात से आपत्ति है कि बीजेपी, भोजपुरी के उन एक्टर्स को टिकट देकर पार्टी में शामिल कर रही है जो महिलाओं पर अभद्र गाने बना चुके हैं। नेहा को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। उनकी तुलना पोर्न स्टार मिया खलीफा से भी की गई। कुछ दिन पहले मिया खलीफा के साथ नेहा सिंह की तस्वीर शेयर कर लोग कह रहे थे कि दोनों की शक्ल काफी मिलती है।

source

Previous post UP News Live Updates: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post UP News Live Updates: मोदी बुधवार को 10 लोकसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *