Loksabha Election 2024: आज मुजफ्फरनगर में अमित शाह और आगरा में सीएम योगी करेंगे चुनावी जनसभा, गिनाएंगे भाजपा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

गृहमंत्री अमित शाह बुधवार मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद के घंटाघर इलाके के रामलीला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की नामांकन सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह की नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव में बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। कुछ नेता भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन सभा में शामिल होकर उनके लिए माहौल बनाएंगे।

prime article banner

अमित शाह मुजफ्फरनगर तो राजनाथ सिंह गाजियाबाद में होंगे

गृहमंत्री अमित शाह बुधवार दोपहर 12.30 बजे मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज, बुढ़ाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे वह मुरादाबाद में बैठक करेंगे जिसमें वह पहले और दूसरे चरण की सीटों के बारे में पार्टी नेताओं के साथ रणनीति तय करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10 बजे गाजियाबाद के घंटाघर इलाके के रामलीला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की नामांकन सभा में शामिल होंगे।

सीएम योगी आगरा में गरजेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। योगी सुबह 11.30 बजे फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के शमसाबाद इलाके में एपी इंटर कालेज और दोपहर एक बजे आगरा के एमजी रोड स्थित सूरसदन आडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
शाम चार बजे वह वाराणसी के रोहनिया इलाके में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होंगे। योगी चार अप्रैल को मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के नामांकन में शामिल होंगे और नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन शाम को वह गोरखपुर चले जाएंगे जहां वह लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शिरकत करेंगे। पांच अप्रैल से उनकी चुनावी जनसभाएं शुरू होंगी।

केशव प्रसाद मौर्य बुलंदशहर में होंगे

पांच अप्रैल को वह अमरोहा, बिजनौर और नगीना में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुधवार सुबह नौ बजे बागपत में एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह मुजफ्फरनगर में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में मौजूद रहेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह की नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक महेश शर्मा के साथ नामांकन सभा में जाएंगे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गौतमबुद्धनगर की शारदा यूनिवर्सिटी में भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा की नामांकन सभा में शामिल होंगे।जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर के सरसांवा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे वह शामली के गुरुदेव डिग्री कालेज, जमालपुर झिंझाना में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह की नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे।
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने की भाजपा के लिए भविष्‍यवाणी, गली-कूचे से लेकर हजामत की दुकान तक हो रही इसकी चर्चा

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी 6 को आएंगे पुष्कर: प्रदेश चुनाव प्रभारी बोले- भाजपा‌ का स्थापना दिवस मनाएंगे – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024: मथुरा,लखनऊ सहित बसपा ने इन 12 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट – Oneindia Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *