PM Modi in Bihar Latest Updates: पीएम मोदी बिहार में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करके के लिए पहुंच गए हैं. इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं.
Trending Photos
पटना: PM Modi Jamui Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जुमई में जनसभा कर रहे हैं. बिहार में बीजेपी 40 में से 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया में 19 अप्रैल को मतदान होना है.इनमें से दो सीटों नवादा और औरंगाबाद पर बीजेपी, जबकि जमुई से लोजपा एवं गया से HAM चुनाव लड़ रही है. ऐसे में उमीद की जा रही है कि PM मोदीकी रैली के बाद इन सीटों पर बीजेपी को बढ़त हासिल होगी.
PM Modi Bihar Visit: सम्राट चौधरी बोले- आपको 40 की 40 सीट देकर फिर से प्रधानमंत्री बनाने का सपना पूरा करना है
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई आए हैं. आजादी के 75 सालों में ये पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 2019 में जो संकल्प लिया उसका 99 प्रतिशत काम पूरा कर दिया है. देश की रक्षा करने, मान सम्मान बढ़ाने और गरीबों को आगे बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया है. बिहार में जिस तरह डबल इंजन की सरकार बनी, तो बिहार में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सभी गरीबों को दिए जाने की शुरुआत हुई है. देश में भ्रष्टाचारी लगातार चिंतित रहते हैं, सचेत हो जाते हैं और एक होने की कोशिश करते हैं, लेकिन पीएम मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचारी जेल जाने से बच नहीं सकते. बिहार में भी कानून के राज को और ताकत देने का काम किया गया है. बालू माफिया, शराब माफिया को सख्त संदेश दिया गया है कि उन्हें या तो कानून मानना होगा या बिहार छोड़कर जाना होगा. हमलोग आपको 40 की 40 सीट देकर फिर से प्रधानमंत्री बनाने का सपना पूरा करेंगे.
Modi in Bihar LIVE: चिराग पासवान ने कहा- मोदी का तीसरी बार पीएम बनना जरूरी
चिराग पासवान ने कहा कि आज जमुई की जनता के लिए गर्व की बात है. पीएम मोदी बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हैं तो जमुई की धरती से करते हैं. मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक भावुक लम्हा है. पिछली बार जब पीएम मोदी यहां आए थे तो मेरे पिता रामविलास जी भी मौजूद थे. आज जब मेरे पिता यहां मौजूद नहीं हैं, मैं पीएम मोदी को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे. यह जरूरी भी है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. वे दुनिया को देश के सामने झुकने को मजबूर करते हैं. आज देश की लोकप्रियता बढ़ी है, आर्थिक हालात समर्थ हुए हैं तो इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है. आज भारत को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अगर किसी ने बनाया है तो पीएम मोदी ने बनाया है. भारत अब दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है तो इसका भी श्रेय भी पीएम मोदी को जाता है. अर्थव्यवस्था जब बढ़ती है तो गरीब तक इसका फायदा पहुंचता है. पीएम मोदी ने महिलाओं से लेकर बुजुर्गों, युवाओं तक सभी का ध्यान रखा. चाहे वो उज्जवला हो, आयुष्मान हो, हमारे प्रधानमंत्री ने देश के हर वर्ग का ख्याल रखा है. अंतरिक्ष से लेकर सीमा सुरक्षा तक भारत को सुरक्षित करने का काम पीएम मोदी ने किया है. पहले जमुई को नक्सल प्रभावित कहा जाता था, वह जमुई आज सुरक्षित है और यहां पीएम मोदी की रैली हो रही है. आज बिहार में डबल इंजन काम कर रहा है. देश में जहां पीएम मोदी विकास की रोशनी फैला रहे हैं तो राज्य में यही काम मुुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं.
Modi in Bihar LIVE: CM नीतीश और सम्राट चौधरी भी जमुई पहुंचे
पीएम मोदी की रैली में शिरकत करने के लिए CM नीतीश कुमार जमुई आ गए हैं. उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी भी हैं. PM थोड़ी देर में यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
Modi in Bihar LIVE Updates: जमुई में जनसभा शुरू, लोग कर रहे हैं PM का इंतजार
एनडीए की चुनावी रैली जमुई में शुरू हो गई है, बीजेपी, जेडीयू, लोजपा समेत अन्य पार्टियों के नेता मंच पर आ गए हैं. बड़ी संख्या में लोग इस सभा में पहुंचे हैं. लोग PM नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं. वो लगभग 12 बजे इस रैली में पहुंचेंगे.
Modi in Bihar LIVE Updates: सीएम नीतीश भी जमुई पहुंच रहे हैं
PM Modi Bihar Rally: CM नीतीश कुमार पटना से जमुई के लिए रवाना हो गए हैं. वो जमुई में पीएम मोदी की जनसभा में शिरकत करेंगे.
PM Modi Jamui Visit: पप्पू यादव आज करेंगे पूर्णिया से अपना नामांकन
कांग्रेस नेता पप्पू यादव आज स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में पूर्णिया से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा, “आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय का है क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है औऱ मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, मैं INDIA गठबंधन की मज़बूती के लिए काम करूंगा.कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्थापित हो.इस देश की युवाओं की, देश के अर्थव्यवस्था की बात होनी चाहिए.”
PM Modi Bihar Rally:चिराग पासवान बोले ये मेरी पार्टी के लिए गर्व की बात है
जमुई, बिहार: LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदी जमुई से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं, यह मेरे और मेरी पार्टी के लिए गर्व की बात है.इस बार 40 की 40 सीटें हमारा गठबंधन जीतेगा. दुनिया में लोग प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की बात करते हैं, तो ऐसे में जो 400 पार का लक्ष्य है, वो हम पूरा करेंगे और उसमें बिहार की 40 सीटों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा.”
#WATCH जमुई, बिहार: LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदी जमुई से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं, यह मेरे और मेरी पार्टी के लिए गर्व की बात है…इस बार 40 की 40 सीटें हमारा गठबंधन जीतेगा…दुनिया में लोग प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की बात करते हैं, तो ऐसे में… pic.twitter.com/KXU3Anr3AZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2024
PM Modi Bihar Visit: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार में प्रथम चरण की चार सीटों पर प्रचार करने आएंगे. चारों सीटों पर विशुद्ध 100 प्रतिशत परिवारवादी उम्मीदवार हैं. इनमें से दो कथित क्षेत्रीय परिवारवादी पार्टियों के तथा दो उम्मीदवार देश की सबसे बड़ी परिवारवादी एवं वंशवादी नेताओं से भरी पड़ी भाजपा के है.”
PM Modi Bihar Visit: PM मोदी ने ट्वीट करके कही ये बात
जमुई में जनसभा से पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है. आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा.’
लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है। आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2024
PM Modi Bihar Visit: सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम
PM मोदी के आने को लेकर बल्लोपुर मैदान में सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. यहां पुलिस बल, सैनिक, अर्धसैनिक बल को लगाया गया है. आज के लिए अलग से ट्रैफिक रूट चार्ट को तैयार किया गया है. . बिना अनुमति के सभा स्थल तक किसी को जाने नहीं दिया जाएगा. . सुबह 8 बजे से 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर बैन है.
PM Modi Bihar Visit: सम्राट चौधरी ने किया 40 में से 40 सीट पर जीत का दावा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जमुई की पावन धरती पर PM नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. बिहार की जनता इस बार उन्हें 40 में से 40 सीट जिताकर देगी.
PM Modi Bihar Visit:जीतन राम मांझी बोले-अबकी बार 400 बार
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “चुनाव प्रचार की शुरूआत करने के लिए प्रधानमंत्री जमुई आने वाले हैं, हम उनका स्वागत करते हैं. ‘अबकी बार 400 बार’. बिहार की जनता सभी सीटें NDA को देगी.”
PM Modi Bihar Visit: गठबंधन के उम्मीदवार की जीत को पक्की करने की रहेगी कोशिश कोशिश
इस बार जमुई से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती NDA के उम्मीदवार हैं. PM मोदी इस बार अपने संबोधन से गठबंधन के उम्मीदवार की जीत को पक्की करने की कोशिश करेंगे.
PM Modi Bihar Visit: फुल हैं सारे कमरे
PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर शहर के होटल में कमरों की बुकिंग फूल हो गई है. शहर का कोई भी होटल खाली हैं. जिला प्रशासन से लेकर राष्ट्रीय जनता तांत्रिक गठबंधन के नेता, विधायक और मंत्री ने लगभग सभी कमरे बुक कर लिए हैं.
PM Modi Bihar Visit Live Update: चिराग पासवान को तगड़ा झटका लगा
चिराग पासवान की पार्टी में जबरदस्त भगदड़ देखने को मिल रही है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 22 नेताओं ने एक साथ पार्टी छोड़ दी. इनमें पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश के संगठन सचिव इंजीनियर रविंद्र सिंह भी शामिल हैं. कहा जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने से सारे नेता नाराज थे.
PM Modi Bihar Visit Update: पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान
बिहार के जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है. इस सीट पर चिराग के जीजा अरुण भारती का मुकाबला आरजेडी की महिला उम्मीदवार अर्चना रविदास से हो रहा है. ऐसे में पीएम मोदी की रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
PM Modi Bihar Visit Live Update: तैयारी में जुटे नेता और कार्यकर्ता
पीएम मोदी की चुनावी सभा खैरा प्रखंड के केंडी पंचायत के बल्लोपुर स्थित मैदान में होगी. जिसकी तैयारी में पार्ची के तमाम नेता और कार्यकर्ता लगे हुए हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स को लगा दिया गया है.
PM Modi Bihar Visit Live: अरुण भारती के लिए करेंगे प्रचार
पीएम मोदी जमुई में एनडीए समर्थित उम्मीदवर अरुण भारती के लिए प्रचार करेंगे. बता दें कि सीट बंटवारे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के खाते में जमुई सीट गई थी. इससे पहले चिराग पासवान यहां से सांसद चुने गए थे.
PM Modi Bihar Visit Live: रिकॉर्ड तोड़ भीड़ की उम्मीद
जमुई में पीएम के रैली को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यहीं से सभा को संबोधित किया गया था. जिसमें लगभग 5 लाख लोग पहुंचे थे. इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान पुराने 5 लाख के जो रिकॉर्ड है वह भी टूट जाएगा.
पीएम मोदी का जमुई दौरे का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
11:10 AM देवघर लैंड करेंगे
11:50AM खैरा जमुई आगमन
11:55 AM बजे मंच पर
12:00 PM बजे से 12:45 PM बजे तक – भाषण
12: 55 PM मंच से उतरेंगे
1:00 PM देवघर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान
1:40 PM बजे देवघर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our and . You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.
Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.
