नरेंद्र मोदी कान खोलकर सुन लो…, संजय सिंह बोले- आज भाभी की आंखों में पहली बार आंसू देखे, ईश्वर इसका बदला लेगा – Jansatta

Spread the love

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल से बाहर आने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली है और ये डरने वाली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है।
संजय सिंह ने बुधवार रात आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पहली बार सुनीता भाभी की आंखों में आंसू देखे हैं, ईश्वर इसका बदला लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने देश में तानाशाही मचा रखी है। वह राजधानी में मुफ्त पानी, बिजली और मोहल्ला क्लीनिक बंद कराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा चाहती है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल बिल्कुल भी इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “वे कहते हैं कि भ्रष्ट लोगों को नहीं छोड़ेंगे, हर भ्रष्ट व्यक्ति को (पार्टी में) शामिल किया जाएगा। मुझे बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर तरस आता है। वे असम में हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार के लिए तैयार हो गए। कार्यकर्ता उनकी परेड की तैयारी कर रहे थे और इसी बीच पीएम मोदी हिमंत बिस्वा सरमा को गले लगा रहे थे।”
संजय सिंह ने केजरीवाल के इस्तीफे वाले सवालों पर कहा कि कल को पीएम या गृह मंत्री के खिलाफ मोहाली में, झारखंड में, बंगाल में और तमिलनाडु में मुकदमा लिख देंगे तो क्या वो जांच में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल इस्तीफा नही देंगे, दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे।
संजय सिंह ने कहा कि जेल का जवाब वोट से देना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है लेकिन एक साल से मणिपुर जल रहा है तब किसी का इस्तीफा नहीं मांगा गया। संजय सिंह ने कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी का आभार जताया जो उनकी ओर से कोर्ट में दलीलें पेश कर रहे थे।
संजय सिंह ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी, उसके नेता, उसके कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। बीजेपी अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है। वे केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, वे केजरीवाल से पानी, शिक्षा बंद करने के लिए कह रहे हैं।
इसके साथ ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं 6 महीने जेल में रहकर आया हूं और बीजेपी के खिलाफ मैंने जेल के खाली समय में खूब नारे तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए मेरा एक नारा है- ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: सीतापुर लोकसभा सीट का रोमांचक रहा चुनावी सफर, सिर्फ एक बार संसद तक दौड़ी साइकिल.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok sabha Election 2024: मिशन-370 के लिए मोदी की 'बूथ प्रबंधन पाठशाला', वोट बढ़ाने का मंत्र दे रहे हैं प्रधा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *