मणिकांत सिंह, जमुई। PM Modi Jamui Visit LIVE News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने इंडी गठबंधन और लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी के मंच पर बिहार के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। इन नेताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा शामिल थे। पीएम मोदी ने रेलवे भर्ती घोटाला का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को याद करते हुए नमन किया।
Pm Modi Jamui Speech Today Hindi: जमुई में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया। बिहार को NDA गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है।
Pm Narendra Modi on RJD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में राम मंदिर का 500 वर्ष पुराना सपना पूरा हुआ है, जबकि आरजेडी-कांग्रेस ने राम मंदिर न बने, इसके लिए पूरी ताकत लगा दी थी। आज भी ये लोग राम मंदिर का उपहास उड़ाते हैं, अपमान करते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ NDA सरकार है, जो नए उद्योग लगाने की बात करती है। दूसरी ओर ये लोग हैं, जिनकी पहचान अपहरण उद्योग की रही है। एक तरफ NDA सरकार है, जो सोलर पावर और LED लाइट की बात करती है।दूसरी ओर ये घमंडिया गठबंधन वाले लोग हैं, जो बिहार को लालटेन युग में रखना चाहते हैं।
Pm Modi Jamui Speech Hindi: पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के सारे भ्रष्टाचारी,जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, अब मिलकर मोदी के खिलाफ हो गए हैं। मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार हटाओ को वे कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ।
PM Modi Jamui Speech Hindi: जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां पहुंचा है, इसलिए हर गरीब के सपने का महत्व भलीभांति जानता है, उसे जीने का प्रयास करता है। पीएम मोदी ने कहा कि आपका सपना ही मेरा सबसे बड़ा संकल्प है। मैं आपके हर सपने को पूरा करना चाहता हूं।
जमुई में पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को, बिहार को बहुत आगे लेकर जाना है।
PM Modi Jamui Speech Hindi: जमुई में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया। बिहार को NDA गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है।
जमुई में पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत, दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत कैसे बढ़ी है।
Pm Modi in Jamui Live: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते। घमंडिया गठबंधन वालों के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं। लेकिन अब पूरे देश की तरह ही बिहार के लोग भी वंदेभारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं।
PM Modi Jamui Speech Hindi: जमुई में पीएम मोदी ने दिवंगत रामविलास पासवान को याद कर उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि आज हम सबके बीच वे नहीं है पर मुझे खुशी है कि मेरा छोटा भाई चिराग उनके विचार को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने चिराग के जीजा अरुण भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील कर दी और कहा कि आपका एक-एक वोट रामविलास पासवान को जाएगा।
Samrat Chaudhary on Pm Modi: सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष में पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने 2019 जो संकल्प लिया उसको 99 फीसद पूरा किया। गरीबों को मुफ्त राशन, इलाज की सुविधा दी। बिहार में माफिया को यहां तो बिहार छोड़ना होगा या फिर जेल जाना होगा। पीएम के नेतृत्व में भ्रष्ट्राचारियों को एक ही ठिकाना होगा जेल।
CM Nitish Kumar on RJD: पीएम मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिन साथ नहीं हो लिए कि कहते हैं, हम ही सब काम किए हैं। पहले कोई घर से निकलता था, 2005 से हम ही लोग न काम कर रहे हैं।
Chirag Paswan on Pm Modi: चिराग पासवान ने जमुई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गर्व की बात है कि पीएम जब बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हैं तो वह जमुई की धरती से करते हैं। पिछली बार मेरे पिता स्व रामविलास पासवान मोदी जी के साथ मौजूद थे। आज पिताजी नहीं है लेकिन हम पीएम जी को विश्वास दिलाते हैं कि बिहार में 40 सीट एनडीए को मिलेगा। देश को प्रधानमंत्री मोदी की जरूरत है।
इनके नेतृत्व में देश ने विकास, स्वाभिमान बढ़ा है। आज देश विश्व में पांचवी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री महिलाओं से लेकर बुजुर्ग युवा समेत हर वर्ग का ध्यान हमारे पीएम ने रखा। देश की सीमा से लेकर अंतरिक्ष को सुरक्षित करने का काम पीएम जी ने किया है। आज हम जहां खड़ा हैं कभी यह नक्सल क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। इससे मुक्ति मिली है।
PM Modi in Jamui Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई में जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
#WATCH | Bihar: Prime Minister Narendra Modi to shortly address a public rally in Jamui, Bihar. pic.twitter.com/zjG4cvHEZP
Tejashwi Yadav on PM Narendra Modi: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने कहा कि कृपया रैली में यह बताने का कष्ट करें कि 10 वर्षों में जमुई में कितने कारखाने लगवाए? 10 वर्षों में जमुई में केंद्र से कितना निवेश आया? 10 वर्षों में जमुई को कौन सा बड़ा प्रॉजेक्ट दिया? 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने जमुई के कितने युवाओं को नौकरी दी और 10 वर्षों में दो बार (2014, 2019) लोकसभा चुनाव प्रचार के अलावा आप जमुई में कभी भी विकास कार्यों के लिए क्यों नहीं आए? तेजस्वी ने कहा है कि आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुद्दों की बात कर बिहारवासियों को 10 वर्षों का हिसाब-किताब देंगे।
PM Modi Jamui Speech Hindi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण दोपहर 12 बजे शुरू होगा। लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद है। वहीं सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं।
Pm Modi Jamui Visit Live: पीएम मोदी के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, जमुई से उम्मीदवार अरुण भारती मंच पर मौजूद रहेंगे। हालांकि, चिराग के चाचा को जगह मिलेगी या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में जमुई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट जमुई के चौधरी खैरा हाई स्कूल के मैदान में उतर चुके हैं। यहां से वह सीधे मंच पर जाएंगे।
पीएम मोदी के मंच पर उपेंद्र कुशवाहा को भी जगह मिलेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र काराकाट के सभी कार्यक्रमों को स्थगित करके जमुई आ गया हूं। पुनः 6 अप्रैल से अपने क्षेत्र में जनता – जनार्दन के बीच हाजिर रहूंगा।
Chirag Paswan on Pm Modi: जमुई में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर एलजेपी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि पिछले आम चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार अभियान की शुरुआत जमुई से की थी और यह गठबंधन के लिए भाग्यशाली साबित हुआ क्योंकि हमने 39 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य की 40 सीटें और आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई से बिहार में चुनावी रैलियों की शुरुआत कर रहे हैं और यह न सिर्फ गठबंधन के लिए बल्कि जमुई के सभी लोगों के लिए बहुत सौभाग्य की बात है।
#WATCH | Bihar: On PM Narendra Modis rally in Jamui, LJP (Ramvilas) Chirag Paswan says, “… In the last General elections, PM Narendra Modi started his Bihar campaign from Jamui and this proved lucky for the alliance as we won 39 out of 40 seats in the state. And today again,… pic.twitter.com/osj41oG5Jk
पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार की 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी सीटों पर मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव हो रहा है। आज उनका पहला दौरा है और बिहार की धरती पर हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 40 की 40 सीटें ही हमें देने का मन बना चुकी है।
जमुई में पीएम मोदी के सभा स्थल के समीप जाने वालों के लिए बैग, थैला तथा बोतलबंद पेय पदार्थ आदि ले जाने की मनाही है। आम वाहनों को हाई स्कूल मोड़ से पहले ही रोक दिया जाएगा। पूर्व दिशा से आने वाले वाहनों को नरियाना पुल के नीचे पार्क किया जाएगा। बुधवार को पूर्वाभ्यास भी किया गया है। पटना से देवघर जाने वाली गाड़ियों के रूट में भी इसे लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है।
Pm Modi in Jamui Live: पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की कड़ी जांच कर ही मैदान में एंट्री दी जा रही है। पिछले 4 दिनों से SPG के ऑफिसर और जिला प्रशासन की देखरेख में सभा स्थल पर सतर्कता बरती जा रही है।
PM Modi in Jamui LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बजे सुबह के बाद कभी भी जमुई पहुंच सकते हैं। यहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के मंच पर कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इन नेताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
