UP Weather Forecast : यूपी के इस हिस्से में आज और कल होगी बारिश, यहां तेज धूप दिखाएगी तेवर, जानिए IMD का अप… – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ:प्रदेशवासियों को आज मौसम कई तरह से परेशान करेगा. आज कहीं बारिश होगी तो कहीं बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. तो कहीं तेज धूप अपना तेवर दिखाएगी. तीखी धूप की वजह से आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी और कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल यानी चार और पांच अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान है. जबकि बाकी जिलों में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा और प्रयागराज वाराणसी जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर भी चला जाएगा. लखनऊ में भी तेज धूप रहेगी. आगरा में भी मिला-जुला मौसम देखने के लिए मिलेगा.उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल के बाद मौसम साफ होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. फिलहाल न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे करके बढ़ रहा है.

आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

सुपरस्टार क्रिकेटर की एक्ट्रेस पत्नी, डांस से ही जीत लिया पूरे देश का दिल, अब फिल्मी पर्दे पर उड़ाएंगे गर्दा
मिर्च है नकद फसल, बना देगी मालामाल, ये तरीका अपनाएं किसान, 1 एकड़ में उपज होगी 120 क्विंटल
क्‍या कहता है विज्ञान, पैदल चलते लोगों को क्‍यों दौड़ाने लगते हैं कुत्‍ते, दौड़ा ले तो कैसे बचें
जादुई सिक्का, अबूझ बीजक, चमत्कार का डेमो, दो भाइयों के साथ हुआ कुछ ऐसा, सिहर गई पुलिस
छोटी हाइट और 12वीं पास एक्टर बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार, आज तक नहीं टूटा 1 रिकॉर्ड, 2 हजार करोड़ कमा चुकी है फिल्म
देर रात को भी बंद कमरे से आती थी अंदेशे वाली आवाज, शक गहराया तो फिट हो गए 'जासूस', फिर अचानक ही पुलिस ने बोला धावा…
डायरेक्टर की बेटी से प्यार, दोस्त संग बसाया घर, 4 बार टूटा दिल, सुपरस्टार की शादी भी रही थी नाकाम
Lok Sabha Chunav: संतोष पांडे ने राजनांदगांव से भरा नामांकन, तस्वीरों में देखें बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
BJP ज्वाइन करने पर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे लगता है उन्होंने कोशिश की, लेकिन वो इतने अमीर…'

source

Previous post परिवारवाद पर कैसे कुछ बोलेंगे PM मोदी? बिहार में बीजेपी ने बहा दी उल्टी गंगा – Jansatta
Next post Lok Sabha Elections: ‘आज का भारत दूसरे दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारता है’, जमुई में बोले PM मोदी – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *