80 करोड़ का नुकसान, कई परिवार हुए बेघर, छत्तीसगढ़ में आग ने मचाई तबाही – News24 Hindi

Spread the love

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taza Khabrein: आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गाजियाबाद और सहारनपुर में रैली करेंगे। इन रैलियों के जरिए वे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और आस-पास के वोटर्स से अपील करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम का दौरान करेंगे।
आज राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की भी रैली होगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी इस रैली में नजर आएंगे। इस रैली के जरिए जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, सीकर, टोंक सवाई माधोपुर के वोटरों को साधेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी हैदराबाद में मेनिफेस्टो लॉन्च मेगा रैली करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज मध्य प्रदेश में चुनावी रैली है। इसके अलावा आज देश-दुनियाभर में होने वाले घटनाक्रमों के ताजा अपडेट के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
मध्य प्रदेश की मुरैना, ग्वालियर और खंडवा लोकसभा सीटों पर टिकटों का सस्पेंस खत्म हो गया है। मुरैना से नीटू सिंह सिकरवार को टिकट मिला है। ग्वालियर से प्रवीण पाठक को टिकट मिला है। खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट मिला है।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में उनकी पेशी हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 18 अप्रैल तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ गई है।
सिवनी के धानागढ़ा में बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। बस में 35 बटालियन एसएफ के जवान सवार थे, जिनमें से 23 जवान घायल हुए हैं। सभी का इलाज केवलारी अस्पताल में चल रहा है। हादसा देररात करीब एक बजे हुआ। जवान बस में सवार होकर विजया डांडी जिला मंडला से पांढुरना जिला छिंदवाड़ा जा रहे थे। कार नागपुर से मंडला की ओर आ रही थी कि अनियंत्रित होकर बस से भिड़ गई।
दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज राऊज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में सुनवाई होगी। ED भी अपना पक्ष रखेगी।
अब्बास अंसारी ने पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरोल की अर्जी दी है। अब्बास के छोटे भाई उमर ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उमर ने कहा कि 9 अप्रैल को उनके भाई अब्बास के पैरोल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। 10 अप्रैल को मुख्तार अंसारी का फातिहा है।
रामनवमी पर आम लोग 20 घंटे रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राम लला के दर्शन करने के लिए अब 7 लाइनें बनेंगी। श्रद्धालुओं को गर्मी से परेशानी न हो, इसके लिए ORS का घोल बांटा जाएगा। आसपास के बाजारों तक एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
रायपुर में गुढियारी स्थित विद्युत सब डिवीजन में कल से लगी आग पर काबू पाया गया। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। 4 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हुए। 80 करोड़ का सामान जला। ट्रांसफार्मर, पावर ऑयल, तार और मीटर जले। आस पास रहने वाले लोग बेघर हुए। रायपुर जिले सहित दुर्ग जिले से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी। 25 से 30 SDRF की टीमें मौके पर पहुंची थीं।
खजुराहो से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने का मामला गरमा गया है। आज कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। नामांकन फार्म रद्द करने के रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश को कोर्ट में चुनौती देने को लेकर आज निर्णय लिया जाएगा। पन्ना कलेक्टर को लेकर कांग्रेस राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की तल्ख टिप्पणी की है।

विवेक तन्खा ने सोशल साइट X पर लिखा कि कलेक्टर साहब याद रहेगा यह दिन। रिटर्निंग ऑफिसर पन्ना का रवैया बहुत उदासीन और नकारात्मक था। रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश को चुनौती देने का निर्णय लेंगे।
कल खजुराहो लोकसभा से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन कैंसिल हुआ था और वजह सिग्नेचर बताए गए थे।
चंबल नदी से रेत का अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं का ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक से टकराया। ट्रैक्टर की 2 टुकड़े हुए और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से रेत पूरी सड़क पर फैल गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसा स्थल पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नेशनल हाईवे 44 पर गंगापुर हनुमान जी के पास हुआ है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
BAG FILMS & MEDIA LTD
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: Will the Congress Give UP to the BJP on a Platter? – Quint Hindi
Next post PM Modi Bihar Visit Highlights: PM मोदी बोले-मैं कहता हूं भ्रष्टचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *