नीतीश की तारीफ,चिराग पासवान पर भरोसा, जानें PM नरेंद्र मोदी की जमुई रैली की 5 अहम बातें – News18 हिंदी

Spread the love

पटना/जमुई. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जमुई से बिहार में अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया. पीएम मोदी जमुई की रैली में अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे और विरोधियों को खूब आड़े हाथों लिया. पीएम ने जमुई में करीब 28 मिनट का भाषण दिया. इस दौरान पीएम ने जहां विरोधियों पर जमकर निशाना साधा तो वहीं अपने सहयोगियों की भी खूब तारीफ की. मंच पर भी नीतीश कुमार के साथ उनकी बात हुई, साथ ही उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा से भी बात की. न्यूज 18 हिन्दी की टीम आपको बता रही है पीएम के भाषण की अहम बातें.
‘चिराग पर भरोसा, नीतीश की तारीफ’
पीएम मोदी ने भरी सभा में चिराग पासवान के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद किया साथ ही चिराग पासवान को भी पिता के सिद्धांतो और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सराहा. नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए पीएम ने बिहार के विकास में उनको बराबर का हिस्सेदार बताया.
‘नीतीश कुमार बोले..’
जमुई में पीएम नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली में, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, “‘वो तो झूठ-मूठ का हम बीच में एक बार साथ कर सकते हैं’, लेकिन जब मैंने देखा कि वह गलत कर रहे हैं, मैंने उन्हें (राजद) छोड़ दिया और अब हम हमेशा के लिए एक साथ हैं। ‘अब कभी इधर उधर नहीं होने वाले हैं’. नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी 10 साल से केंद्र सरकार में हैं और उन्होंने बिहार और देश के लिए बहुत काम किया है. जब से हमने सत्ता संभाली है, हिंदू-मुस्लिम दंगे बंद हो गए हैं, मैं मुस्लिम समुदाय से अपील करना चाहता हूं कि अगर आपने गलती से उन्हें (विपक्ष) वोट दिया, तो फिर से वो दंगे शुरू हो जाएंगे
‘लालू परिवार पर बगैर नाम लिए निशाना’
पीएम ने अपने संबोधन में बगैर नाम लिए ही लालू परिवार को निशाने पर लिया और लैंड फॉर जॉब स्कैम का उल्लेख किया साथ ही ये भी कहा कि नौकरी के लिए जमीन तक लिखवा ली. पीएम ने जमुई में कहा कि 2024 का चुनाव भारत और भविष्य के लिए निर्धारक है. ये चुनाव विकसित भारत और बिहार का संकल्प है.नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार कैसे बदल रहा, ये जमुई बता रहा है. जमुई राजद के जंगलराज का कितना बड़ा भुक्तभोगी होता था. यहां नक्सली हावी थे, सरकारी योजना और सड़कें भी नहीं बन पाती थी लेकिन आज वही जमुई विकास की तेज रफ्तार को पकड़ रहा है.
‘ये नया भारत है’
पीएम ने कहा कि छोटे-छोटे देश पहले हम पर आतंकियों से हमला कराते थे और तब कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी लेकिन मोदी सत्ता में आया तो कहा भारत ऐसे नहीं चलेगा, आज का भारत घर में घुसकर मारता है. उन्होंने कहा कि आज का भारत दुनिया को दशा दिखाता है. दुनिया देख रही है कि 10 साल में ही भारत की हैसियत कैसे बढ़ी है. आज हम 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है.
भारत जब जी 20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा विश्व में होती है.
.
Tags: 2024 Loksabha Election, Bihar News, Chirag Paswan, Jamui news, Loksabha Election 2024

करण जौहर ने दीपिका पादुकोण से पूछा पर्सनल सवाल, जवाब में निर्देशक को थप्पड़ मारना चाहती थी हीरोइन, पर क्यों?
नहीं झेली जा रही गर्मी? घर में ले आइए ये 5 बेस्ट मिनी कूलर, सस्ते में बर्फ डालकर करें AC जैसा ठंडा
Cycle: क्या आप हिंदी में साइकिल का नाम जानते हैं? ऐसा कोई शब्द भी बना है..!
घर से आती थी ड्रिलिंग मशीन की आवाज, चुपके से पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलते ही सहम गए अधिकारी
फूफा थे वित्त मंत्री, फिर भी भतीजी की नहीं गली फिल्मों में दाल, छोटे-मोटे रोल निभाकर काट रही जिंदगी!
'जो किया वो सही नहीं…', जब राजेश खन्ना ने को-एक्टर को मारी लात, इसके बाद जो हुआ काका ने सपने में भी नहीं सोचा था
शरीर में दिखे ये 7 लक्षण तो समझ जाइए किडनी पर आने वाली है आफत, अनहोनी से पहले है संभलने का मौका
किडनी में बढ़ते क्रिएटेनिन की जान निकाल देंगे ये 5 सुपर फूड्स, स्‍वाद में भी हैं लाजवाब, हफ्ते में एक बार कर लें डाइट में शामिल फिर देखें…..
पटना के इन 5 स्कूल में एडमिशन के लिए होती है मारामारी, नेता-IAS अफसरों के बच्चों की भी नहीं आती जल्द बारी

source

Previous post PM Modi Today's Program | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम। 06 April 2024 – IBC24 News (हिंदी)
Next post Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: आज गाजियाबाद में पीएम मोदी का रोड शो, जयपुर में सोनिया गांधी करेंगी रैली – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *