Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की जोधपुर सीट पर क्या होगा? बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में राजस्थान की जोधपुर सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. जानकारों का मानना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जोधपुर सीट पर जीत हासिल करने लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. यहां से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत आसान नहीं होने वाली है.
कांग्रेस ने जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है. पिछली बार कांग्रेस ने यहां से वैभव गहलोत को मैदान में उतारा था. चुनाव में वैभव को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया है और इस सीट पर जीत की उम्मीद लगाए बैठी है.
धीरेंद्र शास्त्री ने निकाली पर्ची
इस बीच बागेश्वर धाम के पीठाश्वीर धीरेंद्र शास्त्री भी जोधपुर पहुंचे, जहां गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनका स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री की इस सीट को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दावा भी किया. उन्होंने चुनाव परिणाम के बारे में अनुमान जाहिर करने के लिए पर्ची भी निकाली. उन्होंने पर्ची निकालते हुए कहा कि भारत आगे जा रहा है, कालांतर में जोधपुर में भी जय-जय होगी.
जोधपुर में किसकी होगी सीट
इस बीच India TV CNX ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी सूबे की सभी 26 सीटों पर जीतती नजर आ रही है. सर्वे के मुताबिक यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुल सकेगा. वहीं, सर्वे में जोधपुर सीट पर भी बीजेपी के जीतने की संभावना है.
2019 में बीजेपी ने मारी थी बाजी
पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए से राजस्थान की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, 2019 जोधपुर सीट पर गजेंद्र सिंह शेखावत ही बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी. 2019 में शेखावत को 7,88,888 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को 5,14,448 वोट मिले थे. वहीं बीएसपी के मुकुल चौधरी को 11,703 वोट ही हासिल कर सके थे. 
राजपूत बाहुल्य सीट है जोधपुर
जोधपुर लोकसभा सीट राजपूत बाहुल्य सीट है, जिसमें मुस्लिम, बिश्नोई, ब्राह्मण, जाट, मूल ओबीसी समाज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 29 लाख 60 हजार 625 है, जिसका 54.46 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 42.54 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. वहीं, कुल आबादी का 14.91 फीसदी अनुसूचित जाति और 3.46 फीसदी अनुसूचित जनजाति के लोगों की है.
यह भी पढ़ें- Prashant Kishore Remark: प्रशांत किशोर ने दी राहुल गांधी को पीछे हटने की सलाह तो भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Live: 'मोदी सरकार के कार्यकाल में चीन एक इंच जमीन नहीं छीन सका', असम में बोले अमित शाह – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Election 2024 Live: पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, जानिए क्या है पूरा मामला – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *