Lok Sabha Election 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (9 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी. नेता ने बताया कि बालाघाट में प्रधानमंत्री की सभा दोपहर करीब दो बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी. पिछले तीन दिन में मध्य प्रदेश में मोदी का यह दूसरा दौरा होगा.
बीजेपी के स्टार प्रचारक ने रविवार को जबलपुर में एक रोड शो का नेतृत्व किया था. लोकसभा की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा. ये निर्वाचन क्षेत्र महाकौशल और विंध्य क्षेत्रों में फैले हुए हैं.
बालाघाट में बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी, कांग्रेस के सम्राट सारस्वत और बहुजन समाज पार्टी के कंकर मुंजारे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी ने 2019 में मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा क्षेत्रों में से 28 पर जीत हासिल की था. छिंदवाड़ा एकमात्र सीट थी जिस पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी.
वहीं, बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह पूर्व विधायकों संग आज दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थामेंगें. लोकसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह का कांग्रेस में शामिल होना न सिर्फ हरियाणा बल्कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड में भी बीजेपी के लिए बड़ा झटका है. इन राज्यों में बीरेंद्र सिंह के काफी समर्थक हैं. बीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहले ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान की इस सीट पर BJP को हुई टेंशन! प्रचार के लिए यूपी से CM योगी और बागेश्वर वाले बाबा को बुलाना पड़ा
मध्य प्रदेश के बैतूल जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया, “बैतूल के BSP प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया. हमने चुनाव आयोग को इसकी सूचना दी है. जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत 26 अप्रैल को द्वितीय चरण का जो मतदान होना था उसे हमने स्थगित किया है.”
चेन्नई में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा, “जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई आते हैं तो चेन्नई के लोग हमारे पीएम का अपने बेटे की तरह स्वागत करते हैं. चेन्नई के लोगों ने नरेंद्र मोदी का दिल खोलकर स्वागत किया. पीएम मोदी का आज का रोड शो ऐतिहासिक है. इस रोड शो के माध्यम से तमिलनाडु का मूड बहुत स्पष्ट है और लोग वास्तव में उत्साहित हैं और यह 19 अप्रैल को बहुत बड़े पैमाने पर प्रतिबिंबित होने वाला है.”
तमिलनाडु के दक्षिण चेन्नई से बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई दौरे पर कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. पीएम मोदी के दौरे से हमें मदद मिलेगी, हम जीतकर आएंगे. दक्षिण चेन्नई के लोग बहुत खुश हैं.”
LJP प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात पर कहा, “चुनाव समीप है, पहले चरण का मतदान होने वाला है और जो 400 सीटें जीतने का लक्ष्य मिला है उसमें बिहार की 40 सीटों का एक अहम योगदान रहेगा. इसे लेकर कैसे आगे बढ़ना है और क्या रणनीति होगी, इन सब विषयों पर चर्चा हुई है.”
मध्य प्रदेश के बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कभी कांग्रेस सरकार अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी लेकिन अब वक्त बदल चुका है. दुनिया के बड़े-बड़े देश, आपस में युद्ध कर रहे देश भारत से अपने मुद्दे पर बात करने के लिए आते हैं. यह देखकर हर हिंदुस्तानी का हौसला बुलंद हो जाता है.”
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की.
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह भी आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि ममता बनर्जी को अपनी तुलना अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन से नहीं करनी चाहिए. पश्चिम बंगाल में घोटाले हुए हैं और उनकी जांच कोर्ट की निगरानी में हो रही है.
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार को देश भर में ‘जेड’ कैटेगरी का सीआरपीएफ सुरक्षा कवर प्रदान की है.
अपने बेटे और बीजेपी नेता अनिल एंटनी के पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा है कि बीजेपी को वहां से हारेगी और पथानामथिट्टा में कांग्रेस की जीत होगी
