भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रामपुर व बिजनौर के प्रवास पर रहेंगे। नड्डा दोपहर 12 बजे रामपुर के मोदीपुर ग्राउंड और दो बजे प्रियंका मार्डन पब्लिक स्कूल धामपुर (बिजनौर) में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के वर्धा भंडारा और नागपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गोंडा व बस्ती के प्रवास पर रहेंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रामपुर व बिजनौर के प्रवास पर रहेंगे। नड्डा दोपहर 12 बजे रामपुर के मोदीपुर ग्राउंड और दो बजे प्रियंका मार्डन पब्लिक स्कूल धामपुर (बिजनौर) में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के वर्धा, भंडारा और नागपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
केशव प्रसाद मौर्य गोंडा में रहेंगे
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गोंडा व बस्ती के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे आरपीएन इंटर कालेज मनकापुर (गोंडा), दोपहर 2ः20 बजे उर्मिला एजुकेशन एकेडमी, बस्ती में आयोजित लोकसभा वालटियर सम्मेलन में भाग लेंगे।
ब्रजेश पाठक मथुरा में करेंगे प्रवास
वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह 11 बजे मथुरा के पूरनचंद्र फार्म हाउस और सांच चार बजे भद्रवन मंदिर, मांट में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें- किसी ने छोड़ी सियासत, तो किसी ने बदली पार्टी; जानिए कैसा रहा सिनेमा से राजनीति तक इन सितारों का सफर?

