Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, जल्द – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब केवल 10 दिन का वक्त बचा हुआ है. चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने प्रचार प्रसार के लिए मैदान में आ चुकी है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अब तक अपने 63 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बीते दो बार की तरह इस बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. 
लेकिन अब पीएम मोदी की वाराणसी से उनके खिलाफ महामंडलेश्वर हिमांगी सखी चुनाव लड़ सकती हैं. अखिल भारत हिंदू महासभा ने अपने प्रत्याशी के नाम सूची तैयार कर ली है. इस सूची में महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को वाराणसी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.
हालांकि अभी तक इस सूची के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है. अखिल भारत हिंदू महासभा जल्द प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है. इस सूची पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के अनुमोदन के बाद नाम की घोषणा की जाएगी.
UP Politics: अखिलेश यादव क्यों हारे दो-दो चुनाव? प्रशात किशोर ने बताई बड़ी वजह, किया ये दावा

जीत की हैट्रीक लगाने की तैयारी
गौरतलब है कि बीजेपी की पहली सूची में पीएम मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी पहली बार इस सीट पर 2014 में चुनाव लड़े थे, जिसके बाद वह प्रधानमंत्री बने. उन्होंने फिर दूसरी बार 2019 में भी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा था. अब एक बार फिर वह वाराणसी में जीत की हैट्रीक लगाने की तैयारी कर रहे हैं. 
प्रधानमंत्री के खिलाफ फिर से कांग्रेस से टिकट पर अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं. बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अजय राय इस सीट से चुनाव लड़े थे. इस सीट पर पीएम मोदी ने पिछली बार करीब 5 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. तब दूसरी नंबर पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार शालिनी यादव थीं, जबकि अजय राय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर तीसरे नंबर पर थे. 

source

Previous post वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी, पीएम मोदी से होगा मुकाबला – Aaj Tak
Next post UP Top News Today: रामपुर-बिजनौर में नड्डा, बरेली में आकाश आनंद; ज्ञानवापी सह‍ित यूपी की इन खबरों पर आज रहेग.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *