आज की ताजा खबर LIVE: हाई कोर्ट के फैसले से AAP का अहंकार चकनाचूर हो गया: BJP – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में रैली को संबोधित किए. इसके बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट में पहुंचे थे. बालाघाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड का दौरा करेंगे और अल्मोड़ा और हरिद्वार संसदीय सीटों में चुनावी रैली की. दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा. हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका को खारिज करते हुए ईडी की गिरफ्तारी को वैद्य माना है. कोर्ट ने कहा कि सरकारी गवाहों पर सवाल उठाने के मतलब कोर्ट पर सवाल उठाने जैसा है. इसलिए क्योंकि जज के सामने बयान दर्ज किया जाता है. देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें…
दुर्ग में मजदूरों से भरी बस के खदान में पलट जाने से 11 लोगों की मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
कन्नौज में कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा देखने को मिला है. कलश यात्रा में चल रहा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराया गया. लोहे का झंडा पकड़े 10 लोग झूलस गए हैं. घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जयपुर में कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल कल भाजपा में शामिल होंगे. सीताराम अग्रवाल कल सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंच कर भाजपा में शामिल होंगे. सीताराम अग्रवाल के निजी सचिव महेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर सीताराम अग्रवाल भाजपा में शामिल होंगे.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जो सरकार जनता के वोट पर चुन कर आई, उस सरकार को नोट के दम पर गिराने की कोशिश जो जयराम ठाकुर ने की वह लोकतंत्र की हत्या है. हिमाचल की जनता जागरूक है. वे 1 जून को फैसला करेंगे. हम अपने विधायकों को भी चुनाव में लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं.
मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि निश्चित तौर पर हमारी लड़ाई मजबूत है. इस बार अप्रत्याशित परिणाम आएगा. 2004 का जो परिणाम था उससे अच्छा परिणाम इस बार आएगा.
बिहार में आरजेडी ने लोकसभा चुनाव के लिए 22 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती को उम्मीदवार घोषित किया है. आरजेडी ने सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य को मैदान में उतारा है. सारण वही सीट है जहां से कभी लालू यादव सांसद हुआ करते थे.
दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के सर्जरी वार्ड में आग लग गई है. आग सर्जरी वार्ड के टॉप फ्लोर पर लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 7 गाड़ियां मौके पहुंची हैं. फिलहाल किसी के हताहत की सूचना नहीं है.
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. लोकसभा के लिए आंध्र प्रदेश की 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए 12 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतार दिए हैं.
केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख के बदलने को लेकर TMC के धरने पर केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि NIA का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. जो भी केस वहां जाते हैं वह बहुत जल्द हल होते हैं. TMC का संविधान के प्रति कोई सम्मान नहीं है. उनका दूसरा नाम ही हिंसा है, जिस दिन हिंसा खत्म हो जाएगी उस दिन TMC खत्म हो जाएगी इसलिए उनकी बात पर कम ध्यान देना ही अच्छा है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. ये दोनों नेता कल दोपहर में तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.
महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. राज ठाकरे ने यह ऐलान शिवाजी पार्क रैली में की. उन्होंने कहा कि मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है.
सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम राहत मिलने के बाद मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी को जेल से रिहाई कर दिया गया है. अब्बास अंसारी यूपी के कासगंज जेल में बंद था. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी कल अपने पिता मुख्तार अंसारी की फातिहा में शामिल होंगे.
मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है. बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का कहना है कि बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की मृत्यु के संबंध में रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है. अभी जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत 26 अप्रैल 2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजमहल लोकसभा सीट के लिए वर्तमान सांसद विजय हांसदा को जबकि सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए झारखंड की पूर्व मंत्री रहीं जोबा मांझी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
दिल्ली के मोती नगर में नाबालिग का अपहरण किए जाने के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची 9 अप्रैल को झुग्गी चारा मंडी जखीरा में अपने घर के पास खेलते समय लापता हो गई थी. इसके बाद लड़की की मां ने पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो पता एक पड़ोसी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की.
देश में चांदी की कीमत में बंपर इजाफा देखने को मिला है. पहली बार चांदी की कीमत 83 हजार प्रति किलो हो गई है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को अटारी ड्रग जब्ती मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल मिली है. एजेंसी ने मामले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हरविंदर सिंह उर्फ ​​​​सोशी पन्नू के रूप में की गई है. यह आरोपी ड्रग डीलिंग में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया है.
आगरा में हाई टेंशन की लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई है. आग की लपटों उठता देख किसान और ग्रामीणों में मचा हड़कंप दमकल विभाग को दी सूचना. आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू.
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, “जब INDIA गठबंधन हुआ था उस समय सबसे ज्यादा परेशान अगर कोई था तो भाजपा थी. INDIA गठबंधन बहुत मजबूती से चुनावी लड़ रहा है, लोगों का समर्थन INDIA गठबंधन को मिल रहा है. जिन प्रदेशों में क्षेत्रीय दल हैं, वहां उन्हें समर्थन मिल रहा है.
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जब INDIA गठबंधन हुआ था उस समय सबसे ज्यादा परेशान अगर कोई था तो भाजपा थी. INDIA गठबंधन बहुत मजबूती से चुनावी लड़ रहा है, लोगों का समर्थन INDIA गठबंधन को मिल रहा है. जिन प्रदेशों में क्षेत्रीय दल हैं, वहां उन्हें समर्थन मिल रहा है.
दिल्ली में 125 किलो मोर के पंख को विदेश में निर्यात करने के मामले को लेकर कस्टम विभाग की शिकायत पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है. सीबीआई ने आरोपी लवनीत सिंह ,सागर , भानुप्रताप और राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है. सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं. वाइल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई अब इसकी जांच करेगी कि ये सिंडिकेट मोर के पंख कहा से लाते थे और किन देशों में भेजते थे.
गुरुग्राम के एक अखाड़े में बदमाशों ने बोला धावा बोल दिया है. बदमाशों ने नेशनल लेवल के खिलाड़ियों को लाठी डंडों से पीटा है. पहलवाने के हाथ-पैर फ्रैक्चर होने की भी संभावना है. बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने अखाड़े में घुसकर वहां प्रेक्टिस करने आए पहलवानों पर हमला कर दिया. बदमाशों के हमले में नेशनल लेवल के खिलाड़ियों समेत चार पहलवानों को चोट आई है.
रूस के विदेश मंत्री सरगे लाबरोव ने चीन के राष्ट्रपति शी जीनपिंग से की मुलाकात की है. वैसे तो रूस और चीन के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर यह मीटिंग हुई है लेकिन इजराइल-ईरान तनाव के लेकर इसे बेहद अहम माना जा रहा है.
केजरीवाल को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी ने कहा कि हाई कोर्ट से के निर्णय से आम आदमी पार्टी का अहंकार चकनाचूर हो गया है. कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि पिटीशन ही इलीगल है. कोर्ट ने कहा साक्ष्य से प्रतीत होता है कि नीति बनाने में साजिश हुई थी.
शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिलने के बाद आम आदमी पार्टी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैद्य ठहराते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है.
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, वो हाई कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है. जल्द ही हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी. बताया जा रहा है कि केजरीवाल बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख सकते हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने केजरीवाल की ओर से ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि शराब घोटाले में केजरीवाल की गिरफ्तारी वैद्य है.
केजरीवाल की अर्जी पर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि सरकारी गवाह पर सवाल उठाने का मतलब कोर्ट पर सवाल उठाने जैसा है. सरकार गवाह बनने का कानून 100 साल पुराना है. कोर्ट नहीं मानता है कि चुनाव प्रचार से रोकने के लिए केजरीवार की गिरफ्तारी हुई है. अदालत कानून के हिसाब से चलती है.
केजरिवाल की याचिका पर हाई कोर्ट ने कहा कि यह फैसला जमानत याचिका पर नहीं है बल्कि गिरफ्तारी की वैद्यता पर है. ईडी का दावा है कि घोटाले में केजरीवाल शामिल थे. कोर्ट ने कहा कि याचिका में हिरासत को चुनौती दी गई है. सरकारी गवाह पर सवाल उठाना ईडी पर नहीं कोर्ट पर है. सरकारी गवाह का बयान जज के सामने लिखा जाता है. सरकारी गवाह कोर्ट तय करता है. गवाहों पर शक करने का मतलब कोर्ट पर शक करने जैसा. ईडी ने दावा किया है कि केजरीवाल इस अपराध में शामिल हैं.
मध्य प्रदेश के बालाघाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली. एक तो उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था और सामान्य मानवी ने जो आजादी के आंदोलन में त्याग किया, तपस्या की और बलिदान दिया, उसे सत्ता में आते ही कांग्रेस ने नकार दिया. एक छोटे से परिवार का कुनबा हावी हो गया और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की ओर धकेलती गई.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आबकारी मामले में ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने की याचिका पर कोर्ट कुछ ही देर में सुनाएगी फैसला. हाई कोर्ट में ED की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और अरविंद केजरीवाल के वकील ऋषिकेश मौजूद हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने आज स्पष्ट किया कि मतदाता-सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) रिकॉर्ड के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) डेटा क्रॉस-चेकिंग से संबंधित मामले की सुनवाई 16 अप्रैल को की जाएगी.
लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के गोखले मार्ग स्थित खनिज भवन में आग लग गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी को तीन दिन के लिए अंतरिम राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फतिहा पढ़ने की इजाजत दी.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग बिहार से सबसे ज्यादा डरे हुए हैं.
पीलीभीत: यूपी के मंत्री और बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की आज की रैली ऐतिहासिक थी. बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने आए थे. INDIA कोई विचारधारा नहीं है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट थोड़ी देर में अपना फैसला सुनाएगा.
सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. राजीव कुमार देश भर में जहां भी जाएंगे, वहां उन्हें ये सुरक्षा प्रदान की जाएगी.
पप्पू यादव ने बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भर दिया है. उन्हें कैंची छाप मिला है. वहीं, आज पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में विलय मेरा सबसे बड़ा गुनाह है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गए. 10 साल बाद उनकी घर वापसी हुई है. इससे पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का हाथ थामा था.
शराब घोटाले में गिरफ्तार बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है.
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है. शिवसेना 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी 10 सीटों पर चुनाए लड़ेगी.
ईडी ने कोर्ट से BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग की है. के कविता को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनावी रैली करने पीलीभीत पहुंचे हैं. पीएम मोदी के संबोधन से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को नई पहचान मिली.
शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में BRS नेता के कविता की दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेशी है.
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे TMC नेताओं से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम टीएमसी से साथ है. सौरभ ने कहा कि आचार संहिता के दौरान विपक्ष पर छापेमारी हो रही है. विपक्ष को चुप कराने की कोशिश हो रहा है.
महाराष्ट्र सीएम दफ्तर को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है. सरकारी आवास पर चुनावी मीटिंग आयोजित करने को लेकर नोटिस दिया गया है. शनिवार को एकनाथ शिंदे ने चुनाव को लेकर पार्टी की मीटिंग बुलाई गई थी. कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
दिल्ली में टीएमसी नेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है. केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहा है. NIA, ED और CBI डायरेक्टर को हटाने की मांग की जा रही है. टीएमसी नेता चुनाव आयोग और दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने के बाहर बैठे हैं.
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी ने हमला किया है. बीजेपी नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को पीछे ले जाएगा. कांग्रेस के वादों से देश पीछे जाएगा. भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है. सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 22 जनवरी का समारोह एक राजनीतिक समारोह था. ये प्रोजेक्ट 70 साल से रहा है. हम राम के पुजारी हैं और वो राम के व्यापारी हैं. ये आस्था है, ये एक निजी मामला है. हम राम के व्यापारी नहीं हैं, हम राम के पुजारी हैं.
नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन! देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें. आप सभी के लिए मां शैलपुत्री की यह स्तुति
नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन! देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें। आप सभी के लिए मां शैलपुत्री की यह स्तुति pic.twitter.com/JWahZkwZUr
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024
BRS ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है. भारत राष्ट्र समिति ने कहा कि राहुल गांधी ने 6 अप्रैल को रैली में चुनाव नियमों का उल्लंघन किया. बता दें कि राहुल ने राव के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाया था.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे. यहां वो नामसाई में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
उत्तराखंड में बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह बिट्टू मारा गया. अमरजीत सिंह बिट्टू पर 16 मुकदमे दर्ज थे. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उसका एनकाउंटर हुआ.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे. अल्मोड़ा और हरिद्वार में वो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
उज्जैन, मध्य प्रदेश: गायक जुबिन नौटियाल ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Singer Jubin Nautiyal offers prayers at the Mahakaleshwar Temple on the first day of Chaitra Navaratri pic.twitter.com/DcW0Z6xjdl
— ANI (@ANI) April 9, 2024
28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है. हत्यारोपी का दूसरा साथी फरार हो गया है और एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी. उत्तराखंड में ऐसे जघन्य अपराध करने पर पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपटेगी: डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने एएनआई को बताया
Haridwar, Uttarakhand | Amarjit Singh, who shot dead Baba Tarsem Singh, head of Sri Nanakmatta Sahib Gurdwara Dera Kar Seva, on March 28, has been killed by Uttarakhand STF and Haridwar Police in an encounter in Thana Bhagwanpur area. The killer’s second accomplice has fled and
— ANI (@ANI) April 8, 2024
कांग्रेस के घोषणापत्र पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस है. यह घोषणापत्र ऐसा नहीं लगता है. मल्लिकार्जुन खड़गे का होना, लेकिन मुहम्मद अली जिन्ना का होना. कांग्रेस के पास कोई नीति, इच्छाशक्ति या नेता नहीं है (यह) इस देश के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें (राहुल गांधी) को रावलपिंडी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए.
#WATCH | Ghaziabad, UP: On Congress’ manifesto, former Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, “After looking at Congress’ manifesto, it seems as if it is not the Congress of Mahatma Gandhi. This is Muhammad Ali Jinnah’s Congress. This manifesto does not seem to be of pic.twitter.com/iLDrQbHmqO
— ANI (@ANI) April 8, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे. बीजेपी ने पीलीभीत से इस बार वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को टिकट दिया है. इसके बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
Published On – Apr 09,2024 12:00 AM

source

Previous post लोकसभा चुनावः पहले फेज में 1,625 उम्मीदवार, 16% दागी, 28% करोड़पति… कांग्रेस का ये कैंडिडेट सबसे अमीर – Aaj Tak
Next post राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में मतदान: जयपुर सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को, जोधपुर समेत 13 सीटों पर 26… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *