हाथरस. हाथरस से हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक मोबाइल विक्रेता रोज की तरह बीती रात भी दुकान में सोया था, लेकिन जब सुबह उसकी दुकान की शटर खुली देखी तो लोग अंदर पहुंचे. अंदर खून के धब्बे थे और दुकानदार गायब था. इस तुरंत उसके परिवार को सूचित किया गया. पुलिस रहस्यमय ढंग से गायब हुए युवक की तलाश में जुटी है.
हाथरस में मुरसान कोतवाली इलाके के गांव कोटा में एक मोबाइल फोन विक्रेता अपनी दुकान से रहस्यमय में ढंग से गायब मिला. वह रात को दुकान पर ही सोता था और आज सुबह दुकान के अंदर खून मिला और वह गायब मिला. मौके पर भीड़ लग गई. सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई. पुलिस इस युवक की तलाश और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई.
रात को दुकान में सोया था सुबह हुआ गायब
कोतवाली चंदपा इलाके के गांव लच्छी की नगरिया का रहने वाला अनिल कुमार गांव कोटा में मोबाइल फोन, सिम आदि की बिक्री की दुकान चलाता था. पिछले दिनों उसकी दुकान में चोरी हो गई थी. इसके बाद वह दुकान में ही सोने लगा था. मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने उसकी दुकान का शटर खुला देखा तो लोगों की भीड़ वहां जुट गई. अंदर खून भी पड़ा हुआ था. इस पर लोगों को यह आशंका होने लगी कि अनिल के साथ कोई वारदात हुई है.
तलाश में जुटी पुलिस
इसकी सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी वहां आ गए और थाना मुरसान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. बाद में सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने भी वहां पहुंचकर छानबीन की. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी वहां बुला ली गई. आसपास के इलाके में पुलिस ने तलाश की, लेकिन अनिल का कोई पता नहीं चला. लोगों ने भी इसकी छानबीन की. इधर पास ही एक शराबी पड़ा मिला तो लोग वहां तक भी पहुंच गई, लेकिन जब उन्होंने देखा कि यह अनिल नहीं है तो निराश होकर वापस लौट आए. मामले में सीओ सादाबाद गोपाल सिंह का कहना है कि युवक की तलाश करने में टीमें लगी हुई हैं.
.
Tags: Hathras news, Hathras News Today, UP news
सच्ची घटना पर बनी दिल दहला देने वाली सीरीज, अगर गलती से भी देख ली पूरी, तो रातों की नींद हो जाएगी हराम
पटना में इस दिन से खुल रहा तारामंडल, घर से भी बुक कर सकते हैं टिकट, जान लीजिए टाइमिंग और शुल्क
PHOTOS: जब चुनाव में खड़ा हुआ एक पक्षी, झटक ले गया 10,00,00 वोट
वो धांसू फिल्म जिसने झेला रिजेक्शन, फिल्ममेकर को कर्ज में डुबोया, रिलीज होते ही छाई, बनी 2005 की सबसे बड़ी हिट
ये हैं कानपुर के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध माता के मंदिर, नवरात्र में लगती है भक्तों की भीड़
वो कुआं जो बुझाता है 'दुनिया की प्यास', टंकियों में भरकर ले जाते हैं लोग, फिर भी खत्म नहीं होता ये चमत्कारिक पानी
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का हुआ उद्घाटन, नवचंडी देवी मंदिर में भव्य पूजा का हुआ आयोजन
गोरखपुर की इन जगहों पर मिलेंगे आपको अलग-अलग जायके, दाम भी कम, नोट कर लें पता
खाते ही फूल जाता है पेट और बनने लगता है गैस, ब्लोटिंग की समस्या हमेशा के लिए दूर करने का जान लें 5 असरदार तरीका
