पीलीभीत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. हालांकि प्रधानमंत्री की इस रैली में मौजूदा सांसद वरुण गांधी शामिल नहीं होंगे. बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से वे इस रैली में मौजूद नहीं रहेंगे. गौरतलब है कि इस बार बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काटकर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है.
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा सुबह 11 बजे शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में होगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. प्रधानमंत्री शहर में करीब 65 मिनट तक रहेंगे. इस दौरान वे 3 किलोमीटर का सफर कार से भी तय करेंगे. प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक घंटे पहले ही रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे. वे रैली से पहले प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री आज की अपनी चुनावी जनसभा से न सिर्फ पीलीभीत, बल्कि तराई के अन्य सीटों को भी साधने की कोशिश करेंगे. पीलीभीत के आसपास वाली सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा सीटें शामिल हैं. प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि जनता काफी उत्साहित है. प्रधानमंत्री पहली बार पीलीभीत आ रहे हैं. लिहाजा बड़ी संख्या में लोग आज इस रैली में शामिल होंगे.
.
Tags: 2024 Loksabha Election, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pilibhit news
ये देवी गुलाब या कमल के फूलों के नहीं, इस फल के माला से होती हैं प्रसन्न, इससे मन्नत होती है पूरी
28 की उम्र में बिहार के इस युवक पर है 5000 बहनों का दायित्व, गांव-गांव में घूमकर करते हैं यह काम
एमसी स्टैन ने किया रैप छोड़ने का ऐलान, फैंस नहीं पचा पा रहे ये बात, बोले- कुछ तो लोचा है…
8 करोड़ में बनी ये फिल्म, कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा कमाई, इकलौती हीरोइन ने मचाया धमाल, मिले 3 नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड का मशहूर एक्टर,जो पर्दे पर बना जया बच्चन का प्रेमी-पति, पिता और ससुर, रियल लाइफ में भाई बन बचाई थी शादी
नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, 'आग के छल्ले' में बदल गया सूरज, दुनियाभर में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण- Photos
दशहरी, मालदा हो या चौसा, सभी पोषक तत्वों का भंडार, फलों के राजा आम की हर वेरायटी फायदों से भरपूर, जानें एक से बढ़कर एक लाभ
1 वाहियात अफवाह से जब एक्ट्रेस हुईं बर्बाद, लीड रोल मिलने हुए बंद, शादीशुदा मर्द से गुपचुप कर ली शादी
घर से 1000 KM दूर जमाया डेरा, अनपढ़ लेकिन कमा डाले लाखों रुपये, राज जान हिल गई पुलिस
