UP Weather Today: आगरा और प्रयागराज में तापमान हुआ 40 पार, जानिए अन्‍य शहरों सहित पूरे यूपी के मौसम का हाल.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP Weather Today UP Weather Today अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। आगरा में 10 से 14 के बीच बारिश के आसार हैं।
 डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

loksabha election banner

आगरा में 40 पार पहुंचा पारा, गर्मी ने छुड़ाया पसीना

सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सूरज की तपिश ने दिनभर लोगों का पसीना छुड़ाया। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को प्रदेश में आगरा दूसरा सबसे गरम शहर रहा। 10 से 14 अप्रैल तक वर्षा के आसार बन रहे हैं। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली।
इसे भी पढ़ें- आज से स्वर्ण-रजतयुक्त सूती वस्त्र धारण करेंगे रामलला, इस बार कई मायनों में खास होगा हिंदू नववर्ष
दिन चढ़ने के सात सूरज के तेवर भी तीखे होते चले गए। दोपहर 12 बजे के करीब तो धूप में निकलना मुश्किल हो गया। धूप चुभती नजर आई। दिनभर यही स्थिति बनी रही। रविवार की अपेक्षा न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आज दोपहर बाद या शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- बरेली से मुरादाबाद के लिए इस ट्रेन का हो गया संचालन शुरू, जानिए पूरा टाइम टेबल
प्रदेश में सबसे गर्म प्रयागराज और आगरा, बरेली सामान्य
अभी अप्रैल का आधा माह भी नहीं बीता कि तब तक गर्मी लोगों को पसीना-पसीना करने लगी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म प्रयागराज और आगरा रहा। बरेली का तापमान सामान्य दर्ज किया गया, मगर मौसम विभाग जिले में अभी और भी गर्मी दर्ज करने का अनुमान लगा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह में लू चलने की भी संभावना हैं।
प्रदेश से जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को प्रयागराज का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और आगरा का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, बरेली का तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बात अगर न्यूनतम तापमान की हो तो मुज्जफरनगर 14.6 और अयोध्या का 15.5 दर्ज किया गया। बरेली का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गोरखपुर में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया और बस्ती में छिटपुट रहने का पूर्वानुमान है। कानपुर में हल्के से मध्यम बादल के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है।

source

Previous post Social Media Corner 3rd April 2024 – Narendra Modi
Next post Lok Sabha Election 2024 : रविंद्र सिंह भाटी ने बढ़ाई भाजपा- कांग्रेस की टेंशन, पीएम मोदी के दौरे को लेकर आई ये खबर – Patrika News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *