RJD Candidate List: राजद ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, घोषित किए 22 उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव – Jansatta

Spread the love

RJD Candidates List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 204 को लेकर आज बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार की 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। आरजेडी की इस लिस्ट में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) और मीसा भारती (Misa Bharti) का नाम भी है।
आरजेडी ने रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को बिहार के सारण से BJP उम्मीदवार बनाया है, उनका मुकाबला को राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) के खिलाफ टिकट दिया है। RJD ने लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को भी पाटलिपुत्र से उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि बिहार महागठबंधन में हुए सीट बंटवारे के तहत आरजेडी राज्य की 40 में से 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा कांग्रेस को वहां 9 सीटें, वामदलों को 5 सीटें दी गई हैं। हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की VIP को राजद ने अपने हिस्से से 3 सीटें दी हैं।
आरजेडी ने अपनी लिस्ट में गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नावादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, जमुई अर्चना रविदार, बांका जेपी यादव, दरभंगा ललित यादव, पूर्णिया से बीमा भारती, बक्सर से सुधाकर सिंह, सुपौल से चंद्रहास चौपाल, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला, औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा को टिकट किया है।
इसके अलावा चिराग पासवान के सामने हाजीपुर से शिवचंद्र राम, अररिया से शाहनवाज आलम, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर से अनिता देवी महतो, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, मधुबनी से अली अशरफ फातमी, वाल्मिमी नगर से दीपक यादव, शिवहर से रितु जायसवाल और मधेपुरा से कुमार चंद्रदीप को टिक दिया गया है।

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 LIVE news: After Chennai rally, PM Modi shifts focus to Tamil Nadu's Kongu region – The Hindu
Next post मोदी बोले- धमकी न दें, महाकाल का भक्त हूं: बालाघाट में कहा- मैं या तो महाकाल के आगे झुकता हूं या जनता जनार्… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *