लोकसभा चुनाव 2024: बिहार के डिप्टी CM बोले- लालू यादव जातीय उन्माद फैलाते हैं, वे सिर्फ अपने परिवार के लिए … – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 10वीं लिस्ट जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश से 7, पश्चिम बंगाल से एक और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम हैं। चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बलिया सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मौका दिया गया है। 2019 में यहां से वीरेंद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। इसके अलावा इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट काट दिया गया है।
UP के छह और नामों में कोशांबी से विनोद सोनकर, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। आसनसोल से पहले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को टिकट दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अहलुवालिया 2019 में दुर्गापुर से चुनाव जीते थे। 2014 में वे दार्जिलिंग सीट से भी सांसद रह चुके हैं।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ चुनावी रैली की। इसमें उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को एक्सीडेंटल हिंदू बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों ने राम-कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाया था।
योगी ने कहा- आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। सिर्फ मंदिर ही नहीं, बल्कि जब आप इस शहर का दौरा करेंगे तो आपको बदलाव नजर आएगा। आपको ऐसा लगेगा मानो आप ‘त्रेतायुग’ की अयोध्या में आ गए हों।
मछली खाने वाले वीडियो को लेकर तेजस्वी बोले- हम जानते थे कि भाजपा वाले लोगों को मिर्ची लगेगी इसलिए हमने IQ टेस्ट करने के लिए वो पोस्ट किया। वीडियो के साथ जो हमने ट्वीट किया है उसमें साफ तौर पर तारीख लिखी हुई है।
ये लोग (भाजपा नेता) पढ़ते-लिखते तो हैं नहीं। इतनी प्रमुखता से भाजपा वाले बेरोज़गारी पर बोलते हैं क्या? पलायन पर बोलते हैं क्या? गरीबी पर बोलते हैं क्या? लेकिन इन सब चीज़ों पर कैसे कूद-कूद कर बोल रहे हैं
लोकसभा चुनवा के लिए NCP शरदचंद्र पवार ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी NCP (SCP) की तीसरी लिस्ट में 2 नामों का एलान किया गया है।
पार्टी ने सतारा लोकसभा सीट से रिशिकांत शिंदे और रावेर से श्रीराम पाटिल को टिकट दिया है। अब तक पार्टी ने कुल 9 सीटों का एलान किया है।
SBSP के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- इन लोगों ने जो गठबंधन(INDIA) बनाया वह बनाने वाला साथी ही साथ छोड़कर चला गया, नीतीश कुमार ही मुख्य थे लेकिन वे ही इनका साथ छोड़कर चले गए, जयंत चौधरी चले गए, ममता बनर्जी चली गई।
कांग्रेस के पास यहां क्या है? समाजवादी पार्टी का इतिहास है वे 2014, 2017, 2019, 2022 में हारे। मुलायम सिंह और शिवपाल यादव के संघर्ष से अखिलेश यादव CM बने। उन्होंने इतना अच्छा काम किया कि पहले वे सांसद बने, फिर विधायक बन गए। अब वे क्या बनना चाहते हैं? क्यों संघर्ष कर रहे हैं? वे(INDIA गठबंधन) चुनाव हार रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज होने वाली रैली से पहले वेल्लोर में तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर एक वीडियो शेयर किया।इसमें वो हेलिकॉप्टर में VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ में लंच में चेचरा मछली और रोटी खाते दिखाई देते दिख रहे हैं।
इसे लेकर यूजर्स ने कहा- नवरात्र में मछली खा रहे हैं, ये हिंदुओं की भावनाओं का अपमान है। पूरी खबर पढ़ें…
RJD ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। सारण और पाटलिपुत्र सीट से लालू प्रसाद की बेटी चुनाव लड़ेंगी। रोहिणी आचार्य सारण तो पाटलिपुत्र से तीसरी बार मीसा भारती को प्रत्याशी बनाया है।
इससे पहले लालू प्रसाद कई सीटों पर सिंबल बांट चुके हैं। हालांकि, आज पहली बार पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची जारी की गई है। वहीं, सीवान से किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। चिराग पासवान के मुकाबले हाजीपुर से शिवचंद्र राम पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (10 अप्रैल) को तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चुनावी रैली करेंगे। वे सुबह 10.30 बजे तमिलनाडु के वेलूर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे मेट्टुपालयम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
तमिलनाडु के बाद पीएम महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक जाएंगे। यहां पर शाम 6 बजे पब्लिक मीटिंग करेंगे। बीते दिन भी पीएम मोदी ने यूपी, एमपी और चेन्नई में जनसभा और रैली की थी।
कांग्रेस ने मंगलवार 9 अप्रैल को 14वीं लिस्ट जारी की। इसमें 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इनमें विशाखापट्टनम से पुलुसुसत्यनारायण रेड्डी, अनाकापल्ले से वेंगी वेंकटेश, एलूरु से लावण्या कावुरी, नरसरावपेट से गारनेपुडी अलेक्जेंडर सुधाकर, नेल्लोर से कोप्पुला राजू और तिरुपति- डॉ. चिंता मोहन को टिकट दिया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 246 कैंडिडेट की घोषणा कर चुकी है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।
इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है।
TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें …
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 417 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा उम्मीदवारों में कंगना रनौत, जस्टिस अभिजीत गांगुली, मेनका गांधी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। कंगना रनौत पहली बार चुनाव लड़ेंगी और वह लंबे समय से भाजपा का समर्थन करती रही हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। वे विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। माना जा रहा है कि उन्हें लोकसभा सांसद बनने के बाद केंद्र में मंत्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है।
अब तक भाजपा ने जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, स्मृति इरानी और पीयूष गोयल जैसे नाम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें …
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात होंगी CAPF की 100 और कंपनियां, NIA पर हमले के बाद च.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post 'यूपी में गुंडों को उल्टा लटका देते हैं, नीचे से मिर्च का छौंक…', जम्मू में गरजे CM YOGI – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *