click this icon for latest updates
Published: April 9, 2024 9:56 PM IST
By Gaurav Barar
Betul Lok Sabha Election Postponed: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बसपा उम्मीदवार की मौत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी है. बैतूल से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार अशोक भलावी का मंगलवार को निधन हो गया है.
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमने चुनाव आयोग को इसकी सूचना दी है. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई है और 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया है.
रघुवंशी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि शाम को मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार अशोक भलावी का मंगलवार को निधन हो गया है.
एक निजी अस्पताल चलाने वाले डॉ. मनीष लश्करे ने कहा कि बसपा नेता को दिल का दौरा पड़ा और जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: बैतूल सीट पर BSP उम्मीदवार का हार्ट अटैक से निधन, मतदान स्थगित
मध्य प्रदेश: शहडोल में फंसे Rahul Gandhi, हेलीकॉप्टर का फ्यूल हुआ खत्म, होटल में ही काटेंगे आज की रात
Crime News: राजस्थान के कोटा में MP की महिला से गैंगरेप, पुलिस ने अगले ही दिन 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
MP Board 10th result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 15 अप्रैल से पहले जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट 2024
जबलपुर में PM मोदी के रोड शो के दौरान मंच टूटा, कई लोग घायल; अस्पताल में भर्ती
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
