UP Top News Today: बुलंदशहर-सहारनपुर में राजनाथ भरेंगे चुनावी हुंकार, CM योगी की मुजफ्फरनगर में जनसभा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे बुलंदशहर के जहांगीराबाद में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वह सहारनपुर के बेहट में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बुधवार को संभल में भी रहेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। -सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रात्रि प्रवास करेंगे। मुजफ्फरनगर में बुधवार दोपहर जयन्त चौधरी दलित सम्मेलन करेंगे।
ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश में इन द‍िनों स‍ियासी माहौल गर्म है। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति‍क दलों के द‍िग्‍गज नेता ताबड़तोड़ रैल‍ियां और जनसभाएं कर रहे हैं। पीएम मोदी के बाद अब रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह जनसभा को संबोधि‍त करेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधि‍त करेंगे। वहीं, मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी दल‍ित सम्‍मेलन करेंगे। इसके अलावा गोरखपुर, अयोध्‍या और प्रयागराज पर नजर रहेगी।

loksabha election banner

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे बुलंदशहर के जहांगीराबाद में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वह सहारनपुर के बेहट में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बुधवार को संभल में भी रहेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। -सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रात्रि प्रवास करेंगे। मुजफ्फरनगर में बुधवार दोपहर जयन्त चौधरी दलित सम्मेलन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सरधना विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर चौबीसी के रार्धना गांव में दोपहर 2.40 बजे आएंगे। वह जवाहर इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गोरखपुर: बिजली भी पैदा करेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत

गोरखपुर: बिजली भी पैदा करेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत
वंदे भारत के इंजन में लगे हेड आन जेनरेशन (एचओजी) व रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से ट्रेन में ब्रेक लगने पर स्वत: बिजली तैयार होती रहेगी। थ्री फेज वाले डब्लूएपी-7 क्षमता वाले इंजनों में रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के चलते ब्रेक लगने के दौरान जितनी बिजली खर्च होती है, इंजन के गति पकड़ने पर उससे दोगुणा तैयार हो जाती है। अयोध्या और लखनऊ के रास्ते गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चल रही वंदे भारत, आने वाले दिनों में कई ट्रेनों पर चलाने की है तैयारी।

अयोध्या: रामनाम से कट रहीं विपन्नता की बेड़ियां

राममंदिर में सिर्फ रामलला के दर्शन ही नहीं हो रहे, बल्कि रामनाम से विपन्नता की बेड़ियां भी कट रही हैं। छोटे-छोटे व्यापार से लोगों की विपन्नता दूर हो रही है। भगवान राम का चित्र, प्रतीक, मंदिर की अनुकृति आदि की बिक्री से लोग प्रतिदिन हजारों रुपये कमा रहे हैं। अयोध्या ही नहीं, आसपास के जिलों के आर्थिक रूप से कमजोर लोग यहां व्यापार कर रहे हैं। कुछ तो स्ट्रीट फूड के कारोबार से जुड़े हैं तो कुछ ई-रिक्शा चलाकर धन कमा रहे हैं।

प्रयागराज: 23 माह बाद जारी होगा टीईटी प्राइमरी का अंकपत्र

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 की प्राइमरी का अंकपत्र उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) हाई कोर्ट के आदेश पर अगले सप्ताह जारी करेगा। इसमें बीएड प्रशिक्षित भी शामिल हुए थे। बीएड प्रशिक्षितों के विरोध में डीएलएड अभ्यर्थियों की याचिका पर हाई कोर्ट ने मई 2022 में अंकपत्र वितरण पर रोक लगा दी थी। पीएनपी ने यह परीक्षा जनवरी 2022 में कराई थी और आठ अप्रैल को परीक्षाफल घोषित किया था। इसमें सम्मिलित जूनियर टीईटी के अभ्यर्थियों को अंकपत्र दिया जा चुका है।

source

Previous post UP News Live Updates: बीजेपी ने जारी की उम्‍मीदवारों की नई लिस्‍ट, यूपी में बलिया से नीरज शेखर, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को … – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post PM मोदी वेल्लोर में बोले-DMK के पास भ्रष्टाचार का कॉपीराइट: पार्टी एक फैमिली की कंपनी बन गई है, इन्होंने एं… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *