PM Modi: आज एमके स्टालिन के गढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी, तमिलनाडु के वेल्लोर में करेंगे रैली; सुरक्षा के पुख्त.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार दक्षिण भारत पर खासा ध्यान केंद्रित है। वह एक सभा उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं तो एक सभा दक्षिण के किसी जिलें में कर रहे हैं। इस कड़ी में पीएम मोदी आज तमिलनाडु के वेल्लौर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। फिर वह तमिलनाडु के ही मेट्टुपलायम में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।
 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार दक्षिण भारत पर खासा ध्यान केंद्रित है। वह एक सभा उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं तो एक सभा दक्षिण के किसी जिलें में कर रहे हैं। इस कड़ी में पीएम मोदी आज तमिलनाडु के वेल्लौर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। फिर वह तमिलनाडु के ही मेट्टुपलायम में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह महाराष्ट्र के रामटेक में जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

loksabha election banner

तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा बल

वेल्लोर की जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री की वेल्लोर यात्रा से एनडीए उम्मीदवारों को बल मिलेगा और चुनाव अभियान में तेजी आएगी। वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में एसी शनमुगम (भाजपा) का मुकाबला मौजूदा डीएमके सांसद डीएम कथिर आनंद से है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होगी। प्रधानमंत्री चेन्नई से वेल्लोर शहर के बाहरी इलाके में चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग (NH44) पर निर्माणाधीन हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे। वह सड़क मार्ग से हवाई अड्डे से लगभग 30 किमी दूर शहर में जाएंगे और वेल्लोर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें- उद्धव के सामने कांग्रेस ने टेके घुटने, सबसे मजबूत सीट भी सौंपी! विद्रोह में स्थानीय संगठन

source

Previous post PM Kisan Yojana: इस दिन आ रही 17वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है एक साथ योजना का लाभ? – अमर उजाला
Next post PM Narendra Modi : नागपुरच्या कन्हानमध्ये पंतप्रधान नरेंद्र मोदींची जाहीर सभा – ABP Majha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *