Lok Sabha Election 2024 Live Updates: उत्तराखंड और राजस्थान में पीएम मोदी की रैली, चुनावी हलचल की अपडेट पढ़ें यहां – DNA Hindi

Spread the love

Diabetes के मरीजों के लिए किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं ये पौधे, ऐसे करें इस्तेमाल
2 सीटों वाली बीजेपी कैसे कांग्रेस को पछाड़ बनी विश्व की सबसे मजबूत पार्टी, यहां पढ़िए पूरा इतिहास
Navratri Fasting Tips: नवरात्रि व्रत में आसानी से कम होगा वजन, सिर्फ इन टिप्स को करें फॉलो
Durga Temple: मां दुर्गा के 400 साल पुराने मंदिर को बचाने में जुटे मुस्लिम, हिंदूओं के साथ दिल खोलकर कर रहे हैं दान
Lok Sabha Elections 2024: Dausa सुरक्षित सीट पर बंट जाएंगे मीणाओं के वोट
भारत
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. पीएम मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में चुनावी रैली करेंगे.
आदित्य प्रकाश
Updated : Apr 11, 2024, 11:43 AM IST
Lok Sabha Election 2024: पहले फेज (First Phase) के मतदान की तारीख बेहद ही नजदीक आ चुकी है. सभी पार्टियां पूरे जोशो-खरोश के साथ रैलियों का आयोजन कर रही है. राजनेताओं की ओर से लगातार जनता को संबोधित किया जा रहा है, उन तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है. इसी क्रम में आज पीएम मोदी उत्तराखंड और राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वहीं, आज राहुल गांधी राजस्थान में अपना चुनाव प्रचार करेंगे. वो बीकानेर और जोधपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. दिन भर की सारी चुनावी अपडेट पाएं यहां.

BJP ने नीरज शेखर को बनाया उम्मीदवार

BJP ने बलिया से पूर्व पीएम चन्द्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट दिया है. फिलहाल नीरज शेखर राज्यसभा सांसद हैं. बलिया एक जमाने में चन्द्रशेखर का सियासी गढ़ माना जाता था.

ईद के मौके पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

कोलकाता में ईद के मौके पर नमाज का आयोजन किया गया है,  इसमें राज्य की सीएम ममता बनर्जी भी शरीक हुईं. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिए जान दे देगी लेकिन यूनिफॉर्म सिविल कोड, एनआरसी और सीएए को बंगाल में लागू नहीं होने देगी. 

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई भी शख्स दंगा करने आता है तो आप शांत रहिए, अपने गुस्से को ठंडा रखिए. अगर कोई भी ब्लास्ट होता है तो उनके द्वारा एनआईए को भेज दिया जाता है, कहा जाता है कि सबको हिरासत में ले लो. सबको हिरासत में लेते-लेते तो पूरा देश ही खाली हो जाएगा.

मायावती का चुनावी अभियान आज हो रहा शुरू

BSP प्रमुख मायावती आज से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी. मायावती महाराष्ट्र के नागपुर और पश्चिम यूपी में रैली करने वाली है. खबर है कि वो 14 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच 12 लोकसभा की सीटों को कवर करते हुए 10 रैलियां करेंगी. 

अखिलेश यादव का आज बिजनौर में जनसभा

SP के मुखिया अखिलेश यादव आज बिजनौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां वो अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे, साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे.
Sandeshkhali के बाद Cooch Behar में PM Modi और Mamata Banerjee की रैली | BJP | TMC | Election 2024
Jabalpur में PM Modi के Road Show के दौरान सड़क किनारे टूटा मंच
Lalu Prasad Yadav के गढ़ Saran से लड़ेंगी बेटी Rohini Acharya | Bihar Politics | Lok Sabha Election
Hema Malini पर Congress नेता Randeep Surjewala के विवादित बयान के बाद BJP ने बोला हमला | Politics
Karnataka Cafe में IED Blast को अंजाम देने वाले आरोपी की हुई पहचान, पुलिस हिरासत में संदिग्ध

source

Previous post Karnataka Lok Sabha Election 2024: BJP-JDS combine to win with 24 seats, predicts India TV-CNX Opinion Poll – India TV News
Next post Modi on verge of 'becoming dictator', 2024 polls could be India's last: Dr Parakala Prabhakar, economist – Deccan Herald

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *