Hate Speech: पीएम को लेकर डॉ. महंत ने फिर दिया बयान: बोले …ये नरेंद्र मोदी जी उनके भक्‍तों और उनके परिवार वालों को ये बता … – NPG

Spread the love

Hate Speech: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयानों की वजह से छत्‍तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विवादों में आ गए हैं। डॉ. महंत ने पीएम मोदी को लेकर दो बार ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से वे न केवल बीजेपी के निशान पर आ गए बल्कि चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब फिर डॉ. महंत ने पीएम मोदी को लेकर कुछ कहा है।

अब पीएम को लेकर कुछ भी बोलने से किया तौबा…
एफआईआर और विवाद के बाद डॉ. महंत ने प्रधानमंत्री को लेकर कुछ भी बोलने से तौबा कर लिया है। मीडिया ने जब डिफाल्‍टर वाले बयान पर सवाल किया तो डॉ. महंत ने दोनों हाथ जोड़कर कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता। ये यह आप सभी के सामने कह रहा हूं। डॉ. महंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी उनके भक्‍तों को उनके परिवार वाले मंत्री मुख्‍यमंत्री बता दीजिएगा।
पहले लाठी मारने की बात कही, फिर कहा डिफाल्‍टर…
डॉ. महंत ने पहले कथिततौर पर लाठी मारने की बात कही थी फिर उन्‍होंने प्रधानमंत्री को डिफाल्‍टर कह दिया। लाठी मारने वाला बयान उन्‍होंने कुछ दिनों पहले राजनांदगांव में नामांकन रैली में कही थी। वहीं, मंगलवार को फिर उन्‍होंने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी तो 10 साल से फेल हो रही है। न 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला न 15 लाख रुपये मिले। हम तो बार-बार अपने विधानसभा में बोले हैं लोगों के सामने बोले हैं। डॉ. महंत ने आगे कहा कि जिसकी गारंटी फेल हो चुकी है छत्‍तीगसढ़ के लोग समझते हैं वो डिफाल्‍टर आदमी है। डिफाल्‍टर आदमी के बारे में हम बात नहीं करते हैं। उसकी गारंटी हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती।
महंत पर FIR: PM को लाठी मारने वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के खिलाफ दर्ज़ हुआ एफआईआर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी वाले बयान देने के मामले में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उक्त बयान को हेट स्पीच मानते हुए चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने के निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा महंत के खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली थाने में अपराध दर्ज करवाया है।
चरणदास महंत ने लाठी मार कर नरेंद्र मोदी का सर फोड़ देने का बयान दिया था। इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। एनपीजी ने भी प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज कोतवाली थाने में तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा के द्वारा एसडीएम व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अतुल विश्वकर्मा के द्वारा प्रेषित ज्ञापन के आधार पर अपराध दर्ज करवाया गया है।
पत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को भारत निर्वाचन आयोग के पत्र के साथ प्राप्त ओम पाठक सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सचिव केंद्रीय अनुशासन समिति भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित शिकायत की जांच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देश पर सहायक रिटर्निग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव द्वारा जांच उपरांत प्रथम दृष्टया नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाठी से सर फोड़ने एवं उनको क्षति पहुंचाने की धमकी देना पाया जाना उल्लेखित किया है। प्रस्तुत ज्ञापन एवं संलग्न जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 506 भारतीय दंड विधान का घटित होना पाए जाने पर महंत के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी व भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य ओम पाठक के द्वारा जो शिकायत पत्र प्रेषित की गई है उसमें महंत के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए बताया गया है कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने हेट स्पीच देकर भारतीय दंड संहिता की धारा 499, 503 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (दो) एवं आदर्श आचरण संहिता की कंडिका 3.8.2 के तहत नियमों का उलंघन किया है। उक्त संबंध में प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव व राजेंद्र कुमार के द्वारा भी पूर्व में शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव से किया गया था। शिकायत के साथ भाषण और रैली की वीडियो भी सौंपी गई थी।
2 अप्रैल को भूपेश बघेल के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6 राजनांदगांव में नामांकन दाखिल करने हेतु नामांकन कार्यक्रम पश्चात स्टेट स्कूल राजनांदगांव परिसर में नामांकन रैली कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष के आवेदन पर अनुमति प्रदान की गई थी। उक्त सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के द्वारा अपने भाषण के दौरान छत्तीसगढ़ी में कहा गया कि “भूपेश बघेल ला बहुमत से जितावा, ताकि तुहर रक्षा करें। आने वाले दिन मा तुहर मन बर खड़े रहें। चाहे दाई बहिनी मन के इज्जत के सवाल हो चाहे किसान नौजवान मन के इज्जत के सवाल हो, एक संरक्षक चाहिए जो अच्छा लाठी धर के मार सके। नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई खड़े हो सके थे तो तुहर सांसद खड़े हो सकत है। बाकी मन सिधवा सधवा है। आउ ये देवेंद्र भी खड़े हो सकत है। शिव लाठी धरे रहिस का। हमन ला लाठी धरइया आदमी चाहिए आउ नरेंद्र मोदी के मुड़ फोड़इया आदमी चाहिए और रात दिन ओला तंग करके चीन भेजइया आदमी चाहिए। तय फिट हस तेखर बर प्रार्थना करत हव भारी बहुमत से जितावा।नेता प्रतिपक्ष मोहन के द्वारा उक्त भाषण में प्रधानमंत्री को सार्वजनिक रूप से लाठी मार कर क्षति पहुंचाने की धमकी दी गई है यह आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन भी है अतः उनके खिलाफ कलेक्टर एवं जल निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के आदेशानुसार तहसीलदार ने अपराध दर्ज करवाया है।

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

source

Previous post LS 2024: Manorama News to air mega pre poll survey from April 10 – MediaNews4U
Next post लोकसभा चुनाव 2019 में 224 सीटों पर BJP को म‍िले थे 50 फीसदी से ज्‍यादा वोट, इस बार समीकरण बदले तो क्‍या होगा असर? – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *