लोकसभा चुनाव 2019 में 224 सीटों पर BJP को म‍िले थे 50 फीसदी से ज्‍यादा वोट, इस बार समीकरण बदले तो क्‍या होगा असर? – Jansatta

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पिछले आम चुनाव में भाजपा 303 सीटें (55.7%) जीतने में कामयाब रही थी।
भाजपा ने कुल जितनी सीटों पर जीत दर्ज की थी, उनमें से तीन चौथाई (224) सीटों पर उसे 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे। कांग्रेस के लिए ऐसी सीटों की संख्या मात्र 18 थी। हालांकि, 2014 से तुलना करें तो 2019 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट के साथ जीतने वाली सीटों की संख्या बढ़ाई थी। नीचे का ग्राफ देखें:
302 में से 83 सीटों पर भाजपा महज 0 से 10 प्रतिशत के अंतर से जीती थी। यह भाजपा द्वारा जीती गई कुल सीटों का 15.3 प्रतिशत है। 26.2 प्रतिशत यानी 142 सीटों ऐसी थीं, जिस पर भाजपा को 10 से 20 प्रतिशत के अंतर से जीत मिली थी।
400 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए मौजूदा NDA (National Democratic Alliance) को विपक्षी दलों के ‘INDIA’ ब्लॉक से सात प्रतिशत वोट अपनी तरफ लाना होगा। ऐसा होते ही NDA के सीटों की संख्या 402 और INDIA ब्लॉक के सीटों की संख्या 83 पर पहुंच जाएगी। वहीं अगर NDA अपने वोटों से 5 फीसदी वोट खो देता तब भी बहुत आराम से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगा।
अंग्रेजी अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड ने सिटी रिसर्च के हवाले से यह आंकड़ा छापा है। जानिए कितना वोट प्रतिशत, किधर शिफ्ट होने से किस गठबंधन पर कितना असर पढ़ेगा:
भाजपा पिछले चुनाव में हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर जीत गई थी। भाजपा मध्य भारत और उसके आस-पास के 10 राज्यों की 244 में से 220 सीटों पर जीत गई है।
अगर उलटफेर होने की स्थिति में भाजपा ये 40 सीटें गवां देती है तो सीटों की संख्या घटकर 263 (300-40) हो सकती है। ध्यान रहे कि 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है। विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें:
पिछले चुनाव में दक्षिण भारतीय पांच राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहां भाजपा केवल 5.4% सीटें (29) सीट जीतने में कामयाब रही थी। दिलचस्प यह है कि दक्ष‍िण के राज्‍यों में कांग्रेस के ल‍िए भी यह आंकड़ा भाजपा के बराबर ही था। अंतर बस इतना था कि भाजपा को कर्नाटक और तेलंगाना के अलावा शेष तीन राज्यों एक भी सीट नहीं मिली थी, वहीं कांग्रेस का असर चार राज्यों में देखने को मिला था।

source

Previous post Hate Speech: पीएम को लेकर डॉ. महंत ने फिर दिया बयान: बोले …ये नरेंद्र मोदी जी उनके भक्‍तों और उनके परिवार वालों को ये बता … – NPG
Next post Lok Sabha Chunav Live: ऋषिकेश में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 10 साल का शासन, देश की सुरक्षा की गारंटी – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *