Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में किसकी होगी जीत? तोते ने कर दी भविष्यवाणी, मालिक को – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. वहीं, राजनीतिक दलों के समर्थकों में भी उत्साह बढ़ गया है. इस बीच तमिलनाडु के कुड्डालोर निर्वाचन क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने भविष्य बताने वाले तोते को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, लोगों का भविष्य बताने वाले इस तोते ने चुनाव लड़ रहे पट्टाली मक्कल काची पार्टी (पीएमके) उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी कर दी.  जब तोते का वीडियो सामने आया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पुलिस ने तोते के मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया.
क्षेत्र का दौरा कर रहे थे थंकर बचन
इंडिया टुडे के मुताबिक फिल्म निर्देशक थंकर बचन कुड्डालोर निर्वाचन क्षेत्र से पीएमके के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस दौरान वह चुनाव प्रचार के लिए निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, जब वह क्षेत्र में घूम रहे थे.  इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद थे. उन्हें एक मंदिर के पास एक शख्स मिला, जिसके पास एक तोता था. येह तोता सामने रखे कार्ड को चुनकर लोगों का भविष्य बता रहा था.
तोते ने की जीत की भविष्यवाणी
यह देख थंकर भी अपना भविष्य जानने के लिए तोते के पास पहुंचे तो तोता पिंजरे से बाहर निकला और अपने सामने रखे एक कार्ड को उठाया और उसे उठाकर अलग रख दिया. कार्ड पर पर उस मंदिर के मुख्य देवता की तस्वीर थी. कार्ड को देखकर तोते के मालिक ने कहा कि चुनाव में थंकर को ही सफलता मिलेगी.
पुलिस ने तोते के मालिक को किया गिरफ्तार
तोते की भविष्यवाणी से पीएमके उम्मीदवार बेहद खुश हुए और उसे खाने के लिए केला दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद तोते के मालिक ज्योतिषी सेल्वराज और उनके भाई पुलिस ने पकड़ लिया. हालांकि, बाद में तोते को कैद में रखने को लेकर वन विभाग ने उन्हें चेतावनी दी और फिर छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: भाई-बहन के बीच सियासी मुकाबला, ननद-भाभी के बीच भी होगी भिड़ंत, जानें किन सीटों पर हो रही फैमिली फाइट

source

Previous post बस्तर में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी: बोले- हमने बंद कर दी कांग्रेस की दुकान, लूटने का लाइसेंस कर दिया कैंसिल – अमर उजाला
Next post Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting Today LIVE Updates: भारत में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- ईद मुबारक! – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *