Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting Today LIVE Updates: भारत में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- ईद मुबारक! – Jansatta

Spread the love

Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting, Moonrise Time Today in Delhi India, Pakistan, Dubai, Saudi Arabia News in Hindi: भारत में 11 अप्रैल को ईद-अल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। ईद किस दिन मनाई जाएगी- यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद दिखने के बाद शव्वाल कब शुरू होगा। देश में 10 अप्रैल की शाम ईद के चांद का दीदार हुआ और चांद रात मनाई गई। आज देश में ईद का पाक त्योहार मनाया जाएगा। Eid al-Fitr (रमजान ईद) के साथ रमजान के पाक महीने का अंत होता है। इसके साथ ही इस्लाम में लोग रोजे तोड़ते हैं। बता दें कि चांद रात के अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।
Eid Moon Sighting, Moon Rise Time Today in India LIVE: Check Here
EIEid ul-Fitr 2024 Moon Sighting, Moonrise Time Today LIVE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ईद की मुबारकबाद
https://twitter.com/narendramodi/status/1778062395862311042

उत्तर प्रदेश के 37,018 ईदगाहों व मस्जिदों में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी।
पुणे में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 34 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।
ईद-उल-फितर के मौके पर व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा सकने वाले कोट्स, शायरी और विशेज इमेजेज के बारे में…
बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित है और सभी त्योहार भी चंद्रमा पर ही निर्भर करते हैं। नया चांद देखने पर नए महीने की शुरुआत होती है। रमजान के आखिरी दिन इसी नए चांद के दिखने से शव्वाल का महीना शुरु होता है।
हैदराबाद में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 45 मिनट पर देखे जाने की जानकारी मिली है।
अहमदाबाद में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 45 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।
बेंगलुरू में शव्वाल अर्धचंद्र आज शाम 7 बजकर 13 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।
दिल्ली में ईद का चांद दिखने का समय 7 बजकर 32 मिनट का है। वहीं नोएडा में 6 बजकर 32 मिनट पर चांद दिखने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ में शव्वाल अर्धचंद्र को 10 अप्रैल यानी आज शाम 6 बजकर 27 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।

कोलकाता में शव्वाल अर्धचंद्र को 10 अप्रैल यानी आज शाम 6 बजकर 15 मिनट पर देखे जाने की उम्मीद है।
सऊदी अरब के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में आज यानी 10 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जा रहा है।
जानें आपके शहर में क्या है चांद दिखने का समय

ईद के दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा जकात अल-फ़ितर दिया जाता है, जोकि एक तरह का धर्मार्थ दान है। लोग इसे ईद की नमाज से पहले देते हैं।
समंदर को उसका किनारा मुबारक,चांद को सितारा मुबारक,फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,दिल को उसका दिलदार मुबारक,आपको ईद का त्योहार मुबारक
भारत में 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी
ऑस्ट्रेलिया में आज, 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है।
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने X (Twitter) पर ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद दी है।
https://twitter.com/sundarpichai/status/1777894466889863236

केरल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़ दें तो आज (10 अप्रैल) को देश में चांद रात होगी। और कल यानी 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।
बता दें कि केरल में 9 अप्रैल की रात अर्धचंद्र दिखा और चांद रात मनाई गई। जिसके चलते आज राज्य में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है।
केरल में आज ईद का पाक त्योहार मनाया जा रहा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1777888238058848614

जम्मू-कश्मीर में ईद की नमाज अदा की गई
https://twitter.com/AHindinews/status/1777894707948921292

भारत में आज (9 अप्रैल 2024) को चांद का दीदार नहीं हुआ। यानी अब 10 अप्रैल को देश में चांद रात होगी और ईद-उल-फितर का पर्व 11 अप्रैल (गुरुवार) को मनाया जाएगा।

मुंबई में शव्वाल चांद 9 अप्रैल को शाम 7 बजकर 39 मिनट पर दिखने की उम्मीद है।
चांद रात को लाइव देखने के लिए लिंक

https://www.youtube.com/watch?v=vWyTNyI2HMQ

Eid Mehndi Designs 2024: ईद पर खूबसूरत मेंहदी डिजाइन यहां से करें डाउनलोड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका…
वहीं मुंबई में चांद 7 बजकर 39 मिनट, कोलकाता में बजकर 34 मिनट में दिख सकता है। चंडीगढ़ में 6 बजकर 27 मिनट पर चांद दिखने की उम्मीद है। अहमदाबाद में 7 बजकर 45 मिनट पर, हैदराबाद में 7 बजकर 14 मिनट पर चांद दिखने की उम्मीद है। जबकि लखनऊ में 7 बजकर 15 मिनट पर और आगरा में 6 बजकर 19 मिनट पर चांद दिख सकता है।
दिल्ली में चांद दिखने का समय 7 बजकर 32 मिनट का है। जबकि नोएडा में 6 बजकर 32 मिनट पर चांद दिखने का अनुमान है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश के अलावा सभी राज्यों में 11 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। केरल में 10 अप्रैल को बैंकों में ईद की छुट्टी रहेगी।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में किसकी होगी जीत? तोते ने कर दी भविष्यवाणी, मालिक को – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: पूर्व सांसद धनंजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? पत्नी श्रीकला ने कर दिया – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *