बसपा की चौथी लिस्ट में 9 उम्मीदवार, अब तक यूपी में 11 मुस्लिमों को मिला टिकट – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी. चौथी लिस्ट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ से भीम राजभर तो बालकृष्ण चौहान को घोसी से मैदान में उतारा है. इसके अलावा गोरखपुर से जावेद सिमनानी, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को मौका द‍िया है.
दरअसल, बसपा चीफ ने नागपुर से चुनावी शंखनाद कर दिया है. वह अब यूपी में भी जनसभायें शुरू करने जा रही हैं. इससे पहले नौ सीटों पर और उम्मीदवार उतार दिए गए हैं. इस लिस्ट में आजमगढ़ और गोरखपुर जैसी चर्चित सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. इस लिस्ट में एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, बस्ती से दया शंकर मिश्रा, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से अधिवक्ता धनेश्वर गौतम को प्रत्याशी बनाया है.
बसपा ने अब तक 45 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं. बसपा चीफ मायावती ने शुक्रवार को चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें नौ उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं. ऐसे में बसपा अब तक 45 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है. इसमें से 11 मुस्लिमों पर भी बसपा ने भरोसा जताया है. साथ ही बसपा इस बार टिकट वितरण में जहां सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला पर ज्यादा फोकस कर रही है, वहीं संगठन से दलित-मुस्लिम गठजोड़ मजबूत करने की  रणनीति पर काम करने को कहा गया है. इसीलिए इस बार पार्टी का फिर पुराना वाला स्लोगन ‘बहुजन हिताय- बहुजन सुखाय’ पोस्टर में दिखने लगा है. ऐसे में पार्टी ने सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय वाले स्लोगन से दूरी बना ली.
गोरखपुर-एटा में मुस्लिम पर दांव 
बहुजन समाज पार्टी ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. इसमें गोरखपुर, बस्ती समेत कुल 9 सीटों पर नाम हैं. बसपा ने आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा मो. इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्टगंज से धनेश्वर गौतम को प्रत्याशी बनाया है.
.
Tags: 2024 Loksabha Election, BSP Candidate List, Loksabha Election 2024, Lucknow news

घर में ताजगी और स्वच्छता लाने के लिए बेहतरीन है ये इनडोर प्लांट्स, बढ़ जाएगी लिविंग स्पेस की खूबसूरती
चाहते हैं बच्‍चों का आत्‍म सम्‍मान बढ़ाना? जरूर सिखाएं घर के काम-काज, तेजी से बढ़ेगा लाइफ स्किल, जानें 5 जबरदस्‍त फायदे
1956 की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खेली थी तूफानी पारी, लेकिन हमेशा के लिए टूट गई थी नरगिस-राज कपूर की जोड़ी
Navratri 2024: ये हैं उत्तराखंड के पांच प्रसिद्ध देवी मंदिर, दर्शन करने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
हाथी और भालू के बीच पहुंची The Kerala Story की अभिनेत्री अदा शर्मा, जानें क्या है माजरा
दुख को बना ली अपनी ताकत और मिसाल बन गईं किन्नर राजकुमारी, करने लगीं ऐसा काम जो बच्चे मानते इन्हें भगवान
सांप जैसी दिखने वाली ये सब्जी डायबिटीज मरीजों के लिए है रामबाण, तेजी से डाउन करे शुगर लेवल और वजन, जानें 5 जबरदस्त फायदे
यूट्यूब से मिली पहाड़ के इन युवाओं को शोहरत, आज जीते हैं लग्जरी लाइफ
साल 2024 की वो ब्लॉकबस्टर मूवी, जिसकी सुनामी में बह गईं 3 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर 1 हीरोइन और 2 हीरो हो गए पस्त

source

Previous post Bulandshahr News: बसपा- सपा सरकार में बने "बुलंद सिटी सेंटर" में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच SIT ने की शुरू | News … – Newstrack
Next post PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये लोग विकास और विरासत के विरोधी हैं – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *