Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का नामांकन शुक्रवार से शुरू, 12 राज्यों की 94 सीटों पर प्रत्याशियों – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार (12 अप्रैल) से शुरू होंगे. इस चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होना है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी होने की संभावना है.
बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है.
तीसरे चरण के लिए 19 अप्रैल से नामांकन
तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है. तीसरे चरण में जिन राज्यों में मतदान होना है. उनमें मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई, सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है. जबकि, 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
कब कितने सीटों पर होगी वोटिंग?
अगामी लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को 107 सीटों पर मतदान होने वाले हैं. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर वोटिंग होंगे. तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को 94 सीटों के लिए होंगे. चौथे चरण के लिए 13 मई को 96 सीटों पर मतदान होंगे.
पांचवें चरण का चुनाव 20 मई होगा, जिसमें 49 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग किए जाएंगे. छठे चरण का चुनाव 25 मई को होगा, इस दौरान 57 सीटों के लिए वोटिंग होगा. सातवां और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होगा, जिसके लिए 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगा.
ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP नेता का बड़ा खुलासा, बोले- प्लान के तहत RSS नेता ने मुझे भेजा था कांग्रेस में

source

Previous post CSDS-Lokniti Pre-Poll Survey: राम मंदिर नहीं, इन मुद्दों पर वोट करेगी जनता, BJP को परेशान कर सकते हैं – ABP न्यूज़
Next post जम्मू कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव; उधमपुर में PM मोदी का बड़ा ऐलान – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *