जम्मू कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव; उधमपुर में PM मोदी का बड़ा ऐलान – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में प्रचार करने पहुंचे. यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘मैं उधमपुर पिछले कई दशकों से आ रहा हूं. जम्मू-कश्मीर की धरती पर मेरा आना जाना पिछले 5 दशक से चल रहा है. मुझे याद है 1992 में एकता यात्रा के दौरान यहां आपने भव्य स्वागत और सम्मान किया था. आप भी जानते हैं कि तब हमारा मिशन लाल चौक पर तिरंगा फहराने का था, तब यहां माताओं-बहनों ने बहुत आशीर्वाद दिया था.
उन्होंने आगे कहा कि ‘साल 2014 में माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आया था और इसी मैदान पर मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर की अनेक पीढ़ियों ने जो कुछ सहा है, उससे मुक्ति दिलाऊंगा. आज आपके आशीर्वाद से मोदी ने वो गारंटी पूरी कर दी है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘वो दिन दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे. हर कोई अपने मंत्री विधायक के पास जल्दी जायेंगे आप लोगों ने बहुत कष्ट झेले हैंमैंने आपके लिए बहुत बड़ा सपना देखा हैविधानसभा चुनाव कराने जा रहे हैं. हम राज्य का दर्जा बहाल करेंगे.
पढ़ें- भ्रष्टाचारियों पर जारी रहेगा एक्शन; ED पर विपक्ष को PM मोदी ने डेटा दिखाकर दिया जवाब, कहा- अब उन्हें भी यकीन है कि…
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं. तब माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी. आज स्थिति एकदम बदल गई है. आज जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है. इसलिए आज जम्मू कश्मीर के चप्पे-चप्पे से एक ही गूंज सुनाई दे रही है – फिर एक बार मोदी सरकार.’
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि ये चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है. और सरकार जब मजबूत होती है, तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, PM Modi

'स्टेज से उतर जाओ…' 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन पर भड़के जूनियर एनटीआर के फैंस, सरेआम हुई 'अनुपमा' की बेइज्जती
बॉलीवुड कपल पर नोरा फतेही का विवादित बयान, बोलीं- 'लोग अपनी पत्नी या पति का इस्तेमाल…'
हिंदी सिनेमा का वो फनकार, पान की दुकान पर मिला जिसे शादी का प्रपोजल, दावत खाते-खाते मिल गई डेब्यू फिल्म
ये 5 तरीके, बिना दवाई गारंटी से ठिकाने लगा देंगे हाई ब्लड प्रेशर को, शरीर के कतरे-कतरे में भर जाएगी ताकत भी, सिर्फ डेडिकेशन की जरूरत
Exclusive Interview- 'बड़े मियां छोटे मियां' में किरदार की अपनी अलग अहमियत है: बिजय आनंद
इश्क का सुरूर, चप्पल का कुसूर… और बिगड़ गया काम, फिर करनी पड़ी शादी, जानिए गजब मामला
बॉलीवुड की वो 10 'बवाली' फिल्में, जिन्हें देख पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के उड़े होश, आनन-फानन में लगाया बैन
गुमला में फेमस है यहां का चिकन रोस्ट, स्वाद ऐसा कि घंटों इंतजार के बाद आता है ऑर्डर
एमपी के 4 युवाओं ने 12500 फीट ऊंचे केदारकांठा पर्वत शिखर पर तिरंगा फहराया, देखें फोटो

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का नामांकन शुक्रवार से शुरू, 12 राज्यों की 94 सीटों पर प्रत्याशियों – ABP न्यूज़
Next post Narendra Modi: सावन में मटन और नवरात्रि में मछली खाकर किसको खुश कर रहे, PM मोदी ने कसा तंज – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *