लोकसभा चुनाव के रण में दौसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को जीत दिलाकर हैट्रिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम जिला मुख्यालय पर रोड शो करेंगे। पीएम शाम करीब 5 बजे सर्किट हाउस के पास स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से गांधी सर्किल पहुंचकर रोड़ शो शुरू करेंगे। पीएम ओपन कार में सवार होकर भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना के समर्थन में गुप्तेश्वर सर्किल तक रोड शो करेंगे। यहां 1300 मीटर लंबे रोड शो के बीच में 100 स्वागत द्वारों के अलावा अलग-अलग जगह 4 मंच भी बनाए गए हैं, जहां 10 सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारंपरिक स्वागत किया जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
