राजस्थान की इन सीटों पर सचिन पायलट के भरोसे कांग्रेस, क्या इन्हीं के कहने पर तय – ABP न्यूज़

Spread the love

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं. बीजेपी (BJP) जहां जोड़तोड़ की राजनीति कर रही है. वहीं कांग्रेस (Congress) अपने गढ़ को बचाने में जुटी है. इनमें कई सीटें ऐसी है जहां कांग्रेस के दिग्गज लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शेखावटी और पूर्वी राजस्थान को कांग्रेस अपना गढ़ मान रही है. इसलिए उन लोकसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव प्रचार कर रही है. यहां की सभी सात  सीटों पर सचिन पायलट की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है.
इन सीटों पर सचिन पायलट चुनाव प्रचार तो कर रहे हैं, लेकिन यहां अशोक गहलोत नहीं देखे जा रहे हैं. इन सीटों पर कई दिग्गज भी चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी अपनी सुरक्षित सीटों पर भी कांग्रेसियों को जोड़ रही है. राजस्थान की जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अधिक नेताओं को जोड़ा है. बता दें इन सीट पर बीजेपी दो बार से ज्यादा मतों से चुनाव जीत रही है. वहीं बीजेपी ने यहां से दिग्गज कांग्रेसियों को जोड़ा है, जिसका असर जयपुर के अलावा अन्य सीटों पर पड़ रहा है. सीताराम अग्रवाल को बीजेपी ने ज्वाइन कराकर सीकर में व्यापारी वर्ग को साधने की कोशिश की है. वहीं कई जाट नेताओं को भी बीजेपी ज्वाइन कराया है. 
इन सीटों पर सचिन की भूमिका खास 
दौसा, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनूं , टोंक-सवाईमाधोपुर, गंगानगर, भरतपुर और अजमेर की सीट पर कांग्रेस सचिन पायलट के भरोसे है. यहां पर जो बदलाव होंगे वह सचिन पायलट पर निर्भर होंगे. इन सीटों पर कांग्रेस पायलट को आगे किए हुए है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इन सीटों पर कांग्रेस ने सचिन की सहमति से टिकट दिया है.
इसलिए अब उनपर ही पूरी जिम्मेदारी है. दौसा, झुंझूनूं और टोक सवाईमाधोपुर में सीटिंग विधायक मैदान में हैं, जिसे सचिन पायलट गुट का माना जाता है. यहां पर पायलट ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. 
जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर झोंकी ताकत, वैभव के लिए प्रचार में उतरा पूरा गहलोत परिवार

source

Previous post Loksabha Chunav 2024: 'आंबेडकर खुद आ जाएं, तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते' PM मोदी का विपक्ष पर पलटवार – मनी कंट्रोल
Next post Chandigarh Lok Sabha Election Date 2024: चंडीगढ़ में सातवें चरण में 1 जून को होगी वोटिंग – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *